सोनीपत: फुटवियर कंपनी में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने चार घंटे बाद पाया आग पर काबू, भारी नुकसान
सोनीपत में स्टार इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी में शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। कंपनी में रबड़ व प्लास्टिक के चप्पल बनते हैं। आग लगने से तैयार व कच्चा माल और मशीन जल गई। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने चार घंटे बाद आग पर काबू पाया, इसके बाद भी धुआं उठता रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्टार इंटरप्राइजेज फुटवियर कंपनी में सोमवार को अचानक आग लग गई। शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। कंपनी में चप्पल बनती हैं। आग से तैयार व कच्चा माल और मशीन जल गई। कंपनी मालिक को भारी नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
एसएचआईआईडीसी कुंडली के सेक्टर-53 के प्लाट नंबर-182 फेस-2 में स्टार इंटरप्राइजेज नाम से चप्पल बनाने की फैक्टरी है। सोमवार सुबह इसमें अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख मजदूर जान बचाने के लिए बाहर की तरफ दौड़ पड़े। आग ने कुछ देर में ही पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। मजदूरों ने इसकी सूचना मालिक तिलक जैन व फायर ब्रिगेड की टीम को दी। आग पर काबू पाने के लिए सोनीपत और कुंडली से फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों को भेजा गया।
रबड़, प्लास्टिक व केमिकल होने की वजह से आग बुझने की बजाय और ज्यादा भड़क गई। आग को बढ़ता देखकर सोनीपत के अलावा बहादुरगढ़ व पानीपत से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की 14 गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया, लेकिन धुआं ज्यादा होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को फैक्टरी के अंदर जाने में काफी परेशानी हुई।
यह भी पढ़ें ः हाईवे पर मिले तीन दोस्तों के अधजले शव: रात 2 बजे तक तीनों ने किया डांस, 2:30 बजे लगाया स्टेटस, 3:30 बजे परिजनों को मिली मौत की सूचना
टीम ने करीब चार घंटे बाद आग पर नियंत्रण पाया। हालांकि देर शाम तक धुआं उठ रहा था। फैक्टरी मालिक तिलक जैन ने कहा कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। आग से कितना का नुकसान हुआ है, अभी इसका आंकलन नहीं किया गया है।
आग लगते ही कर्मियों को निकाला बाहर
कुंडली थाना के कार्यकारी थाना प्रभारी गुलशन कुमार ने बताया कि आग लगने के बाद तुरंत मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया था। फायर ब्रिगेड की टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
रबड़ के कारण उठा धुएं का गुब्बार
फैक्टरी में रबड़ होने के कारण धुएं का गुब्बार आसमान की तरफ उठ गया। धुएं के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को आग पर काबू पाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। धुआं कर्मियों को लगातार परेशान कर रहा था।