{"_id":"64cdd2c2e16f7650b20b8515","slug":"massive-fire-at-indo-impex-packaging-factory-in-sonipat-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: इंडो इम्पेक्स पैकेजिंग फैक्टरी में भीषण आग; रोहतक, पानीपत व दिल्ली के नरेला से फायर ब्रिगेड बुलाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: इंडो इम्पेक्स पैकेजिंग फैक्टरी में भीषण आग; रोहतक, पानीपत व दिल्ली के नरेला से फायर ब्रिगेड बुलाईं
Sat, 05 Aug 2023 02:24 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 05 Aug 2023 02:24 PM IST
सार
सोनीपत में प्याऊ मनियारी स्थित इंडो इम्पेक्स पैकेजिंग फैक्टरी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिसके कारण कंपनी को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
सोनीपत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत में प्याऊ मनियारी में दिल्ली के नरेला रोड स्थित प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। आग देख फैक्टरी में मौजूद कर्मियों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग की सूचना फैक्टरी मालिक, अग्निशमन विभाग व पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू का दिया है। अग्निशमन विभाग की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मियों में हड़कंप मचा
प्याऊ मनियारी स्थित इंडो इम्पेक्स पैकेजिंग फैक्टरी में प्लास्टिक दाना तैयार किया जाता है। शनिवार सुबह करीब पांच बजे फैक्टरी में अचानक प्लास्टिक के सामान में आग लग गई। आग लगते ही तेजी से फैलने लगी। जिससे अंदर काम कर रहे कर्मियों में हड़कंप मच गया। वह आग से बचने के लिए बाहर की तरफ भागे। उन्होंने गार्ड को जानकारी देने के साथ ही फैक्टरी मालिक को आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान का अंदेशा
उसके बाद तुरंत अग्निशमन विभाग व पुलिस को सूचित किया गया। सूचना के बाद पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। प्लास्टिक दाना व प्लास्टिक होने के चलते आग तेजी से बढऩे लगी। इस पर अग्निशमन विभाग की टीम ने कुंडली, सोनीपत, राई, गन्नौर से गाडिय़ों को बुलाया। उसके बाद भी काबू पाने में मशक्कत हुई तो बहादुरगढ़, झज्जर, रोहतक, पानीपत और नरेला के दिल्ली से भी गाड़ी बुलाई गई है। अग्निशमन विभाग की 20 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी है। आग से फैक्टरी मालिक को भारी नुकसान का अंदेशा है।
अधिकारी के अनुसार
आग की सूचना मिलते ही कुंडली, राई व सोनीपत से गाड़ी बुलवा ली थी। उसके बाद अन्य स्थानों से गाड़ी बुलाई है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद ही इसका पता लग सकेगा। -विनोद कुमार, अधिकारी, अग्निशमन विभाग सोनीपत।