फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Martyrdom day of Baba Banda Singh Bahadur celebrated in Gurudwara Sahib

Sonipat News: गुरुद्वारा साहिब में मनाया बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस

Fri, 27 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 27 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Martyrdom day of Baba Banda Singh Bahadur celebrated in Gurudwara Sahib
फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-15 ​स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में बाबा बंदा सिंह बह
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में प्रबंधक समिति व साध संगत की ओर से बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया। अमृतसर के ढाडी जत्था की सुमनदीप कौर मान ने अपनी सहयोगियों के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचीं। स्वरनजीत कौर और बबलजीत कौर ने ढाडी जत्थे को सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य परमजीत सिंह ने बताया कि बाबा बंदा सिंह बहादुर महान योद्धा व तपस्वी थे। उनका जन्म 1670 ईस्वी में जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उनका शुरुआती नाम लक्ष्मण देव था। फिर उन्होंने बैरागी मत अपनाया और उनका नाम माधव दास बैरागी हुआ।
विज्ञापन

जब गुरु गोविंद सिंह दक्षिण की यात्रा पर गोदावरी नदी के किनारे पहुंचे तो उनकी भेंट माधव दास बैरागी से हुई। वह गुरु गोविंद सिंह से प्रभावित होकर सिख बने और उनका नाम बाबा बंदा सिंह बहादुर रखा गया। गुरु गोविंद सिंह ने उन्हें पांच तीर व पांच सिख देकर पंजाब के लिए रवाना किया, जहां काफी सिख उनकी सेना में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरहिंद फतह करके साहिबजादों की शहादत का बदला लिया। बंदा सिंह बहादुर ने पंजाब की धरती पर कई जंग लड़ी और सिख राज कायम करने में सफल हुए। अंतत: 1716 ईस्वी में उन्हें गिरफ्तार कर दिल्ली लाकर शहीद कर दिया गया।

इस दौरान गुरुद्वारा समिति के सदस्य सरदार गुरदयाल सिंह सोढ़ी, हरजीत सिंह, तजेंदरपाल सिंह, अमरीक सिंह, मनोज कालड़ा मौजूद रहे।

फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में बाबा बंदा सिंह बह

फोटो 01- सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में बाबा बंदा सिंह बह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed