{"_id":"69f36bddce2b95336e0b844f","slug":"manish-rai-has-been-appointed-as-the-state-co-contact-chief-of-the-rss-haryana-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153268-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मनीष राई बने आरएसएस हरियाणा के प्रांत सह संपर्क प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मनीष राई बने आरएसएस हरियाणा के प्रांत सह संपर्क प्रमुख
Thu, 30 Apr 2026 08:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो : आरएसएस के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष के साथ मनीष राई। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से स्वयंसेवक मनीष राई को हरियाणा के प्रांत सह संपर्क प्रमुख नियुक्त किया गया है। मनीष राई लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाना और उनकी गतिविधियों के अनुसार जीवन व्यतीत करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया था।
मनीष संघ के अलग-अलग आयामों एवं शाखाओं में दायित्व निभाते रहे। वर्ष 2000 में उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रवेश हुआ। उन्होंने संघ के विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए संघ के कार्यों को संगठन के नियमानुसार आगे बढ़ाया तत्पश्चात बजरंग दल में दायित्व निभाया।
वह अखंड हिंदू स्वाभिमान के चेयरमैन भी रहे। अपनी इस नियुक्ति पर मनीष राई ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष, राष्ट्रीय सह-संपर्क प्रमुख गिरिश चतुर्वेदी, प्रांत संयोजक सतपाल शर्मा व प्रांत सह-संयोजक संजय मलिक का धन्यवाद किया।