फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mama wait opened door, lakhs jewel roberry

मामा के इंतजार में खुला छोड़ा दरवाजा, चोरों ने लाखों के आभूषण उड़ाए

Sun, 30 Apr 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sun, 30 Apr 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
mama wait opened door, lakhs jewel roberry
गन्नौर के घर में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : amarujala beuro
गन्नौर के रेलवे रोड स्थित संत नगर के घर में घुसकर चोर लाखों के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित परिवार ने मामा के घर आने के इंतजार में दरवाजा खुला छोड़ रखा था, लेकिन चोर अंदर घुसकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद के गांव घटौली फिलहाल संत नगर गन्नौर निवासी बिट्टू भारद्वाज ने बताया कि रात को चोर उनके घर में घुस गए और अंदर से आभूषण व नकदी ले गए। बिट्टू ने बताया कि चोर उनके घर के अंदर अलमारी से अंगूठी, बालियां, नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। जब वह उठा तो सामान बिखरा देर चोरी का पता लगा। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। गन्नौर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एक घंटे में दिया वारदात को अंजाम
बिट्टू ने बताया कि रात को उनके मामा घर आने वाले थे। इसके लिए उन्होंने घर के दरवाजे को खुला छोड़ रखा था। बिट्टू ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे तक वह तथा परिवार के सदस्य सोए नहीं थे। उसने अपने मामा से बात की तो उन्होंने कहा कि वह जीटी रोड पर पहुंचने के बाद फोन कर देगा। इस पर वह दूसरे कमरे में जाकर सो गया। उसने बताया कि करीब ढाई बजे उसके मामा का फोन आया। इस पर वह दूसरे कमरे में गया तो सामान बिखरा मिला। महज एक घंटे के बीच चोर वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में चोरी की शिकायत मिली थी। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
- मुकेश कुमार, जांच अधिकारी, गन्नौर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed