फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Makar Sankranti was celebrated with religious rituals and service to the needy.

Sonipat News: धार्मिक अनुष्ठान व जरूरतमंदों की सेवा कर मनाई मकर संक्रांति

Thu, 15 Jan 2026 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti was celebrated with religious rituals and service to the needy.
फोटो : 26: सोनीपत के भाजपा कार्यालय में मनाए गए मकर संक्रांति पर्व के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेश - फोटो : बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन ठप रहा कामकाज
सोनीपत। जिले में मकर संक्रांति पर लोगों ने घरों में पूजा-पाठ करने के साथ गोशालाओं में गोमाता को चारा और गुड खिलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सेक्टर-7 स्थित भाजपा के स्वर्ण कमल जिला कार्यालय पर भी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मकर संक्रांति मनाई।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के मौके पर कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व मंत्री कविता जैन, देवेंद्र कौशिक, दिनेश अत्री, प्रदीप सांगवान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन व निवर्तमान मेयर राजीव जैन ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। वह जैन मंदिर में सिद्ध चक्र विधान, शनि मंदिर में आयोजित हवन पहुंचे। राजीव जैन ने कहा कि मकर संक्रांति केवल एक तिथि या धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि ऋतु परिवर्तन सकारात्मक ऊर्जा और नवजीवन का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ आयोजित, कंबल और सिलाई मशीनें बांटीं
सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में ग्रुप ऑफ सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में धार्मिक अनुष्ठान के साथ जरूरतमंदों की सहायता की गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी के शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान की पत्नी मेघा दिवान के साथ जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट कीं। इस दौरान अनिल सेठ, जोगिंदर खुराना, किशन चंद टुडेजा, सरल मलिक, शम्मी मलिक, पायल मलिक, संजीव सरदाना, अशोक मुखी, कैसी बत्रा, नरेश मुखी, ओमप्रकाश मुखी, मोहन धरेड़ा, राजन खुराना, राजेश मिड्ढा उपस्थित रहे।

20 जरूरतमंद महिलाओं को शॉल और राशन दिया
इनर व्हील क्लब स्वर्ण सोनीपत की ओर से मकर संक्रांति पर 20 जरूरतमंद महिलाओं को शॉल व राशन देकर सम्मानित किया। इस दौरान उपप्रधान ऊषा भंडारी, नीतू दहिया, निर्मला शर्मा, बिंदू शर्मा, इंदू राठी, रोशनी, चारु दुआ, सरोज, संतोष तनेजा व सुनीला भी मौजूद रहे।

फोटो : 26: सोनीपत के भाजपा कार्यालय में मनाए गए मकर संक्रांति पर्व के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेश

फोटो : 26: सोनीपत के भाजपा कार्यालय में मनाए गए मकर संक्रांति पर्व के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेश - फोटो : बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन ठप रहा कामकाज

फोटो : 26: सोनीपत के भाजपा कार्यालय में मनाए गए मकर संक्रांति पर्व के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेश

फोटो : 26: सोनीपत के भाजपा कार्यालय में मनाए गए मकर संक्रांति पर्व के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेश - फोटो : बिजली कर्मियों ने दूसरे दिन ठप रहा कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed