फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lord Jagannath Rath Yatra was taken out after the completion of Shrimad Bhagwat Katha.

Sonipat News: श्रीमद्भागवत कथा संपन्न होने पर निकाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा

Sun, 05 Oct 2025 09:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath Rath Yatra was taken out after the completion of Shrimad Bhagwat Katha.
फोटो 32- सोनीपत के खरखौदा में श्रीमद्भागवत कथा के संपन्न होने पर निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथय
खरखौदा। जयनारायण धर्मशाला में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संपन्न किया गया। कथाव्यास श्रील भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज ने कथा के अंतिम सत्र में श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण लीला, भक्ति, सेवा व सच्चे जीवन के आदर्शों का महत्व समझाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति के जीवन को पवित्र बनाता है, धर्म के मार्ग पर अग्रसर करता है। कथा के उपरांत हवन में पूर्णाहुति डालकर श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुनः धर्मशाला परिसर में संपन्न हुई।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरे कृष्ण हरे राम की धुन पर नृत्य करते हुए चले। जगह-जगह पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ के रथ का स्वागत किया। रथयात्रा संपन्न होने पर लगाए गए भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में श्रील भक्ति प्रसाद विष्णु गोस्वामी महाराज ने सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हुए धर्म, सत्य व सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed