फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted safe containing around 20 lakh at Flipkart office in Sonipat at gunpoint

Sonipat: फ्लिपकार्ट के ऑफिस में पिस्तौल दिखाकर करीब 20 लाख रुपये से भरी तिजोरी लूटी, बदमाश सीसीटीवी में कैद

Mon, 16 Oct 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 16 Oct 2023 03:30 PM IST
सार

गोहाना की कृष्ण कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय व गोदाम बना रखा है। जहां से वह सामान की डिलिवरी करते हैं। कंपनी के सुपरवाइजर अमित ने पुलिस को बताया कि वह रात को गोदाम के ऊपर कार्यालय में सो रहे थे। गोदाम में दो कर्मी मौजूद थे

विज्ञापन
Looted safe containing around 20 lakh at Flipkart office in Sonipat at gunpoint
फ्लिपकार्ट ऑफिस में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गोहाना की कृष्णा कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय व गोदाम से दो नकाबपोश बदमाश करीब 20 लाख रुपये से भरी तिजोरी लूटकर भाग गए। बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया। मामले की सूचना के बाद सिटी थाना गोहाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
गोहाना की कृष्ण कॉलोनी में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय व गोदाम बना रखा है। जहां से वह सामान की डिलिवरी करते हैं। कंपनी के सुपरवाइजर अमित ने पुलिस को बताया कि वह रात को गोदाम के ऊपर कार्यालय में सो रहे थे। गोदाम में दो कर्मी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि तडक़े करीब चार बजे कर्मियों ने उन्हें बताया कि दो युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए थे। वह पिस्तौल लेकर आए थे। उन्होंने पिस्तौल दिखाकर वहां रखी तिजोरी को उठा लिया। उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो वह धमकी देकर भाग गए। जिस पर मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
मामले को लेकर शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तिजोरी में करीब 20 लाख रुपये बताए गए। हालांकि पूरी नकदी का पता जांच के बाद ही लग सकेगा। -नरेंद्र कुमार, एसीपी गोहाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed