फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Looted 17 thousand rupees, cigarettes and beverages from a salesman at gunpoint

Sonipat News: पिस्तौल दिखाकर सेल्समैन से 17 हजार रुपये, सिगरेट व पेय पदार्थ लूटा

Wed, 13 Mar 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 13 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Looted 17 thousand rupees, cigarettes and beverages from a salesman at gunpoint
राई। नेशनल हाईवे-44 स्थित पार्क ब्लू होटल के पास स्थित कन्फेक्शनरी दुकान के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर दो बदमाश 17 हजार रुपये, 100 सिगरेट की डिब्बी और एनर्जी ड्रिंक और शीतल पेय पदार्थ की बोतल लूट ले गए। वारदात से पहले बदमाश सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आए थे। उसके बाद घटना को अंजाम दिया। पीडि़त की शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुरथल की आरके कॉलोनी निवासी मुखिया ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि होटल के पास ममता कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान पर सेल्समैन है। वह मंगलवार तडक़े दुकान पर थे। तडक़े साढ़े तीन बजे दो युवक सामान लेने के बहाने आए थे। दोनों ने 150 रुपये का सामान खरीदा था। इसके बाद वह कुछ देर बाद वापस आए। उन्होंने पिस्तौल दिखा कर 17 हजार रुपये की राशि लूट ली। आरोपी सिगरेट की 100 डिब्बी, एनर्जी और शीतल पेय की बोतल लूट ली। शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही पुलिस बदमाशों का पता लगाकर गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed