फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   lock down

लॉकडाउन की उल्लंघना करने पर 32 लोगों को किया गिरफ्तार, 63 वाहनों के काटे गए चालान

Fri, 10 Apr 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
lock down
पुलिस कर्मियों का चैकअप करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की उल्लंघना करने पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब हर नाके पर लॉकडाउन के दौरान घर से निकलने वालों का रिकार्ड दर्ज कर रही है। साथ ही बिना कारण लॉकडाउन तोडने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लॉकडाउन तोडने पर 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 63 वाहनों के चालान काटे गए हैं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से कार चला रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दुकान खोलने पर एक दुकानदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। लोग सुबह से ही मानकों को ताक पर रखकर बेवजह घरों से निकल जाते हैं। इससे सडक़ों पर काफी भीड़ दिखती है। जिस पर पुलिस ने इनकी धरपकड़ का अभियान तेज करने काज निर्णय लिया है। प्रत्येक नाके पर अब घर से बाहर निकलने वालों का रिकार्ड रखा जा रहा है। इनके वाहनों के नंबर भी रिकार्ड में रखे जाएंगे। उसके बाद पुलिस की टीम इनकी जांच करेगी। जिनका घर से निकलने का सही कारण सामने नहीं आया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने लॉकडाऊन के सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर वीररवार रात व शुक्रवार को दिन में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नरेश निवासी न्यू कालोनी, दीपक निवासी जैन बाग कालोनी, समुंद्र निवासी इंडियन कालोनी, कपिल निवासी मसद मोहल्ला, सुरेंद्र निवासी विकास नगर, सुनील निवासी कोट मोहल्ला, बलजीत निवासी विकास नगर, मंदीप निवासी देवनगर, राकेश निवासी बंदेपुर, विशाल निवासी झुंडपुर, अक्षय निवासी लाजपत नगर, उमेश निवासी घसौली, शराफत निवासी थरिया, नीरज निवासी बेगा, जयपाल निवासी सनपेड़ा, देवेंद्र निवासी सनपेड़ा, राजपाल निवासी बहालगढ़, सुनील निवासी मुरथल, मनीष निवासी खरखौदा, टिंकू निवासी खरखौदा, जितेंद्र व सुरेश निवासी कंवाली, अजय निवासी खरखौदा, गोपी निवासी खरखौदा, भगवान दत्त, कैलाश, बिजेंद्र निवासी खरखौदा, नरेंद्र, टिंकू , इशु , विक्रम निवासी थाना खुर्द व प्रवीन निवासी गन्नौर को काबू किया। इनमे ंनीरज व अरुण को बाबा-तराना रोड से तेज रफ्तार कार चलाते काबू किया है। कपिल को दयाल चौक के पास बिना अनुमति के दुकान खोलने पर नामजद किया गया।
विज्ञापन

---
लॉकडाउन लोगों की सुरक्षा को लेकर लगाया गया है। इसे तोडना गंभीर मामला है। लॉकडाउन तोडने वालों पर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इनपर गंभीर धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है। साथ ही अब इनका पूरा रिकार्ड तैयार किया जा रहा है। जो भी बेवजह घूमता पाया जाएगा, उसको गिरफ्तार किया जाएगा और वाहन जब्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रवींद्र कुमार, डीएसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed