{"_id":"69430e0c7cd15826bd04fd9f","slug":"local-body-elections25-objections-have-been-filed-regarding-ward-delimitation-a-report-will-be-prepared-after-the-hearing-and-sent-to-the-headquarters-sonipat-news-c-197-1-snp1003-146887-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निकाय चुनाव...वार्डबंदी को लेकर 25 आपत्तियां दर्ज, सुनवाई के बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निकाय चुनाव...वार्डबंदी को लेकर 25 आपत्तियां दर्ज, सुनवाई के बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी
Thu, 18 Dec 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम चुनाव कराने के लिए वार्डबंदी को जल्द अंतिम रूप किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में इस बार 22 वार्ड तय किए गए है। नई वार्डबंदी में वार्डों में क्षेत्र के फेर-बदल होने, पुराने वोट कटने व नई वोट जुड़ने के मामले में बुधवार तक 25 आपत्ति दर्ज की गई। जिसमें ज्यादातर काॅलोनी और गलियों को दो वार्डों में बांटने को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई गई है। नगर निगम के मेयर व पार्षदों का कार्यकाल जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में समाप्त हो जाएगा। नगर निगम की ओर से पांच साल पहले 3,40, 919 आबादी पर 20 वार्ड बनाए गए थे। अब निगम क्षेत्र की जनसंख्या बढ़कर करीब 4,05,275 हो चुकी है। इनमें 83,000 बैकवर्ड क्लास (ए) और 20,953 बैकवर्ड क्लास (बी) की जनसंख्या है, जबकि एससी की जनसंख्या 59,224 है। ऐसे में वार्ड की संख्या बढ़कर 20 से 22 हो जाएंगी।
नगर निगम क्षेत्र में दो वार्ड बनाए जाने से कई वार्डों का एरिया घटा हैं। वहीं, आसपास लगते वार्डों की भौगोलिक स्थिति में भी बदलाव हुआ। नई वार्डबंदी में एक से 14 वार्ड के हिस्सों को शामिल कर एक और वार्ड-16 से 20 के हिस्सों को मिलकर दो वार्ड बनाएं गए है। जिससे वार्डों में आबादी भी घटी है। जिसका असर इनके मतदाताओं की संख्या पर पड़ा है। इन्हीं को लेकर ज्यादातर वार्डों से आपत्ति आई है। लोगाें ने क्षेत्र को एक ही वार्ड में रखने की की मांग की है। इसमें डिप्टी मेयर से लेकर कई पार्षदों ने आपत्तियां दर्ज कराई है।