फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Liquor businessman commits suicide by shooting a licensed pistol in a warehouse office

शराब कारोबारी ने गोदाम के ऑफिस में लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 14 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor businessman commits suicide by shooting a licensed pistol in a warehouse office
सोनीपत। शहर के अग्रसेन चौक के पास स्थित एल-1 गोदाम के अंदर ऑफिस में शराब कारोबारी ने बुधवार करीब पौने चार बजे लाइसेंसी पिस्तौल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हरबीर सिंह का शव गोदाम के ऑफिस में रखे बेड पर पड़ा मिला। बेड पर ही पिस्तौल और मोबाइल मिला है। गोली चलने की आवाज सुनकर गोदाम के कर्मियों मौके पर पहुंचे और ऑफिस का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मूलरूप गांव भदाना फिलहाल विकास नगर निवासी हरबीर सिंह शराब कारोबारी थे। उनका अग्रसेन चौक पर शराब का गोदाम है। बुधवार को तीसरे पहर दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे घर से गोदाम पर पहुंचे थे। उन्होंने ऑफिस पर पहुंचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ देर बाद उन्हें गोली चलने की आवाज सुनी। कर्मचारी ऑफिस की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों ने इसकी सूचना परिवार के लोगों को दी और दरवाजा तोड़ दिया। अंदर बेड पर हरबीर सिंह का शव पड़ा था और पास में पिस्तौल और मोबाइल थे। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल टीम के जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में सामने आया है कि शराब कारोबारी ने अपनी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या की है। पुलिस ने हर पहलू को लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके से एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए हैं। अभी परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed