फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liquor dealer shot dead at sonipat

सोनीपतः शराब कारोबारी की 24 गोलियां मारकर हत्या, भाई व एक अन्य युवक घायल, 12 नामजद

Sat, 10 Oct 2020 10:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 10:09 AM IST
विज्ञापन
liquor dealer shot dead at sonipat
हत्या के बाद शव को ले जाते परिजन - फोटो : Sonipat
गांव लिवासपुर की चौपाल के पास शराब कारोबारी की पुरानी रंजिश में छह-सात बदमाशों ने 24 गोलियां मारकर हत्या कर दी। उस समय वह डेढ़ साल की बेटी को गोद में लेकर प्लाट पर जा रहा था। उसे बचाने आए शराब कारोबारी का भाई भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं हमलावर पक्ष के युवक को भी सीने में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हमलावर पक्ष के युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 12 नामजद आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, षड्यंत्र रचना व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि हत्या का षड्यंत्र फरीदाबाद जेल में बंद आरोपियों ने रचा है।
विज्ञापन


गांव लिवासपुर निवासी सुखविंद्र उर्फ धोला शराब का कारोबार करता था। सुखविंद्र के भाई विकास ने पुलिस को बताया कि उसका भाई सुखविंद्र शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर से अपनी डेढ़ साल की बेटी भाविका को लेकर प्लाट की तरफ जा रहा था। जब वह गांव की चौपाल के सामने गांव के संदीप के घर के आगे पहुंचा तो संदीप ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भाई ने अपनी बेटी को गोद से नीचे उतार दिया। इसी बीच संदीप के घर से पांच-छह अन्य युवक निकलकर आए और आते ही ताबड़तोड़ गोली चला दी। सुखविंद्र के शरीर को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। बताया गया है कि सुखविंद्र को करीब 24 गोली लगी है। चार गोली उसके शरीर के अंदर मिली है।

इसी बीच उसका बड़ा भाई रवींद्र बीच बचाव को आया तो उसके हाथ में भी गोली मार दी। बाद में हमलावर भागने लगे तो दूसरे पक्ष के संदीप के सीने में भी गोली लग गई। उसके बाद हमलावर फरार हो गए। विकास ने आरोप लगाया कि उसके भाई का गांव खेवड़ा निवासी प्रदीप उर्फ भोला, सूरज व कुलदीप तथा उनके गांव के दीपक के साथ झगड़ा हो गया था। इनमें से दीपक फरीदाबाद जेल में बंद है। प्रदीप उर्फ भोला कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर आया था।

इन सभी ने अपने परिवार के सदस्यों संग मिलकर षड्यंत्र के तहत उसके भाई की हत्या की है। हमलावरों में दो युवकों को अनुज व अमन के नाम से पुकार रहे थे। बाद में वे बाइकों पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने विकास के बयान पर खेवड़ा के प्रदीप, सूरज व कुलदीप, अमन, अनुज, लिवासपुर निवासी बस्तीराम के बेटे संदीप, दीपक व पत्नी निर्मला, धज्जाराम, धज्जाराम की पत्नी विमला, बेटे सुमित व अमित के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट व षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सामने आया है कि दो साल से बस्तीराम के परिवार से सुखविंद्र की कहासुनी चली आ रही थी। उस पर एक साल पहले मारपीट का आरोप भी लगा था। भागते हुए हमलावर एक सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं, जिसके आधार पर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


गांव लिवासपुर में बेटी को लेकर प्लाट की तरफ जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। उसके भाई को भी गोली लगी है। वहीं हमलावर पक्ष के युवक के सीने में गोली लगने से वह भी घायल है। बताया गया है कि उसके साथी हमलावरों की गोली उसे लगी है। पुलिस ने 12 को नामजद किया है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed