{"_id":"5ecbe1af8ebc3e905528e605","slug":"liquar-scam-sonipat-news-rtk556501884","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शराब घोटालाः पूछताछ में खुलासा- भूपेंद्र के भाई जितेंद्र से भी थी निलंबित एएसआई जयपाल की यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब घोटालाः पूछताछ में खुलासा- भूपेंद्र के भाई जितेंद्र से भी थी निलंबित एएसआई जयपाल की यारी
Tue, 26 May 2020 12:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला, सोनीपत(खरखौदा)
अमर उजाला, सोनीपत(खरखौदा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा बाईपास पर गोदाम में रखी शराब तस्करी का षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी, आरोपी को बचाने के लिए उसकी मदद करने और भ्रष्टाचार अधिनियम में दो दिन के रिमांड पर लिए गए जयपाल के तस्करी के आरोपी भूपेंद्र व उसके भाई जितेंद्र से करीबी रिश्ते रहे हैं।
एसआईटी की पूछताछ में सामने आया है कि वह कई साल से उनके संपर्क में था। वहीं मामले में फरार चल रहे नरेंद्र के साथ जयपाल पर बड़ी कार्रवाई के लिए एसपी ने दोनों ने प्रशासनिक जांच शुरू करा दी है। इसमें जयपाल के रिकार्ड की जांच के लिए तीन व नरेंद्र की जांच के लिए दो प्रशासनिक टीम काम कर रही हैं। गोदाम में शराब की गिनती जारी है।
खरखौदा में शराब का खेल लंबे समय से चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक दशक से शराब तस्करी का गोरखधंधा चल रहा था। इसमें कई पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया। आरोप है कि जयपाल भी भूपेंद्र के साथ इसमें लंबे समय से मिला हुआ है। जयपाल पर आरोप है कि उसने शराब तस्करी और केस प्रापर्टी की शराब गोदाम से ठिकाने लगाने में भूपेंद्र की सहायता की।
विज्ञापन
भूपेंद्र के साथ ही जयपाल के उसके भाई जितेंद्र से भी अच्छे संबंध थे। बताया गया है कि करीब चार पहले जयपाल की खरखौदा थाने में नियुक्ति हुई थी। इसी दौरान वह भूपेंद्र का करीबी बन गया। उसका तबादला हुआ तो भूपेंद्र ने अपने रसूख से उसे दोबारा खरखौदा में नियुक्ति दिला दी। वर्ष 2018 के आखिर में उसका फिर से तबादला हो गया था। वर्ष 2019 में उसे फिर यहां नियुक्ति मिल गई।

जयपाल व नरेंद्र पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी
पुलिस विभाग की तरफ से एएसआई जयपाल के साथ ही फरार आरोपी पुलिस कर्मी नरेंद्र पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। एएसआई जयपाल की जांच के लिए तीन प्रशासनिक जांच कराई जा रही है। वहीं नरेंद्र की जांच दो टीम कर रही है।
उनकी रिपोर्ट आने के बाद दोनों की शराब के खेल में पूरी संलिप्तता का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। मामले में बर्खास्त जसबीर के साथ ही नरेंद्र भी अभी तक फरार है। वहीं तस्कर के भाई जितेंद्र का भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
शराब की गिनती जारी
गोदाम में रखी शराब की गिनती सोमवार देर शाम तक भी पूरी हो सकी। गोदाम में गिनती का काम जारी है। एसईटी के निर्देश पर एसपी रोहतक राहुल शर्मा के निर्देशन में दो डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर व 40 अन्य कर्मी गिनती करा रहे हैं। गिनती पूरी होने पर मिलान कराया जाएगा।
भूपेंद्र व उसके भाई जितेंद्र के साथ एएसआई जयपाल के संबंधों का पता लगा है। उनके साथ उसकी करीबी जानकारी रही है। आरोपी जयपाल के साथ ही नरेंद्र की प्रशासनिक जांच कराई जा रही है। जयपाल की तीन व नरेंद्र की दो प्रशासनिक जांच चल रही है। उनके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत