फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   liquar scam

शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार एएसआई जयपाल को एक दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 24 May 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
liquar scam
सोनीपत। अंतरराज्यीय शराब तस्कर भूपेंद्र के सरेंडर के बाद उसके पुलिसकर्मियों से मिलीभगत कर लॉकडाउन में शराब ठिकाने लगाने के खुलासे के बाद गिरफ्तार एएसआई जयपाल को एसआईटी ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी भूपेंद्र व बर्खास्त एसएचओ जसबीर का करीबी है। हालांकि शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने जसबीर के कहने पर भूपेंद्र की मदद करने की बात कही है। लेकिन पुलिस उससे लगातार बारीकी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को एसआईटी के साथ काम कर रही सीआईए-1 की टीम ने रोहतक से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

खरखौदा में शराब तस्कर भूपेंद्र की मां के नाम लीज पर लिए गए गोदाम में पुलिस की कई मामलों में जब्त कर रखी गई शराब को ठिकाने लगा दिया गया था। इसमें बर्खास्त एचएसओ जसबीर के साथ मिलकर एएसआई जयपाल पर शराब ठिकाने लगाने का आरोप है। इस मामले का खुलासा भूपेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ के दौरान हुआ था। इसके बाद पुलिस ने दो तत्कालीन एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया था। उनमें बर्खास्त इंस्पेक्टर जसबीर के साथ ही एएसआई जयपाल भी शामिल था। इस मामले की जांच में पाया गया कि पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के साथ मिलकर शराब को ठिकाने लगा दिया। शराब गोदाम में गिनती के बाद 5696 पेटियां कम मिली थीं। उसके बाद से पुलिस जसबीर व जयपाल समेत अन्य आरोपियों को तलाश रही थी।
विज्ञापन

जसबीर के कहने पर भूपेंद्र की मदद करने की बात कही
पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में आरोपी जयपाल ने हर सवाल का जवाब एक ही बात में दे रहा है कि उसने जसबीर के कहने पर ऐसा किया था। भूपेंद्र की मदद भी जसबीर के कहने पर की थी। हालांकि पुलिस उसकी बातों पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस उसके भूपेंद्र से संबंधों का चिट्ठा भी निकाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी काफी अहम साबित हो सकती है। उससे कई जानकारी जुटाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब तस्कर के भाई ने लगाई अग्रिम जमानत
शराब तस्करी के मुख्य आरोपी भूपेंद्र के भाई जितेंद्र ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। हालांकि उस पर अदालत ने सुनवाई के लिए 27 मई का समय दिया है। अब 27 मई को उसकी अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई हो सकेगी। उसके भाई भूपेंद्र की एक मामले में जमानत के लिए लगाई अर्जी पर भी उसी दिन सुनवाई होनी है।
शराब गोदाम में तीसरे दिन जारी रहा शराब की गिनती
बाईपास स्थित जिस शराब गोदाम से शराब की गड़बड़ी हुई थी। वहां रखी शराब की गिनती तीसरे दिन भी जारी रही। शराब गिनती में 10 इंस्पेक्टर के साथ 50 पुलिसकर्मी लगे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि शराब की गिनती एक-दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। गिनती पूरी होने के बाद ही मिलान किया जाएगा। एसईटी ने गोदाम में निरीक्षण के दौरान गिनती को दोबारा कराने के निर्देश दिए थे।

वर्जन :::
शराब चोरी, गबन व भ्रष्टाचार समेत अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में आरोपी जयपाल को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा गया, लेकिन एक दिन का रिमांड मिला है। टीम उससे पूछताछ कर रही है। उससे पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी जुटानी है। जिसके चलते उससे हर पहलु पर पूछताछ कर जानकारी प्राप्त की जा रही है।
-जितेंद्र सिंह, डीएसपी और एसआईटी प्रभारी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed