फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Light rain in the morning, cloudy throughout the day, cold winds blow

Sonipat News: सुबह हल्की बारिश, दिनभर छाए बादल, चली ठंडी हवाएं

Fri, 02 Feb 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 02 Feb 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Light rain in the morning, cloudy throughout the day, cold winds blow
फोटो :49: सोनीपत के बस स्टैंड में भरे बारिश के पानी से गुजरता बाइक सवार व खड़ी बसें। संवाद
-सबसे अधिक खरखौदा में 33 व राई में 31 एमएम बारिश
विज्ञापन

फोटो :46 व 47
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। बूंदाबांदी और हल्की बारिश का दौर रात से सुबह तक जारी रहा। उसके बाद आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। हल्की बारिश से जहां कोहरे से पूरी तरह निजात मिल गई है। दो माह से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को राहत मिली है। बारिश की बूंदे फसल के लिए अमृत की तरह बरसी हैं। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 3 फरवरी तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। कृषि विभाग ने किसानों का आह्वान किया है कि इस दौरान फसलों की सिंचाई न करें। बारिश से कड़ाके की ठंड से निजात मिलने के साथ ही कोहरे व प्रदूषण से भी राहत मिली है।

दिसंबर व जनवरी में कई कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए, लेकिन बूंद नहीं आई। जिसके कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। बुधवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो माह का सूखा खत्म हो सका। हल्की बारिश से जहां कोहरे से पूरी तरह निजात मिल गई है। वहीं प्रदूषण का स्तर भी घट रहा है। सुबह जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 220 दर्ज किया गया था वह शाम चार बजे 186 दर्ज किया गया। जिले का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री व अधिकतम 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री व अधिकतम 14.0 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन




बुधवार दोपहर से वीरवार सुबह तक औसतन 22 एमएम बारिश

बुधवार को रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही तो रात व वीरवार सुबह बारिश हुई। जिले में औसतन 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। सोनीपत ब्लॉक में 10 एमएम, गन्नौर ब्लॉक में 15 एमएम, गोहाना ब्लॉक में 29 एमएम, खरखौदा ब्लॉक में 33 एमएम, खानपुर ब्लॉक में 14 एमएम तथा राई ब्लॉक में 31 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंचाई का खर्च हुआ कम, गेहूं की बेहतर बढ़वार होगी

बारिश से किसानों का सिंचाई का खर्च काफी कम हो गया है। सोनीपत जिले में 1.45 लाख हेक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की गई है। किसानों को गेहूं की सिंचाई करने की आवश्यकता महसूस हो रही थी। बारिश से सिंचाई का खर्च कम हो गया है। इसके अतिरिक्त सरसों की फसल पर भी कड़ाके की ठंड का प्रतिकूल असर पड़ रहा था, लेकिन अब ठंड कम होने का अनुमान है। इससे सरसों और सब्जियों की फसल को फायदा होगा।



बस अड्डे परिसर में भरा पानी

बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में जहां लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं शहरी क्षेत्र में परेशानी झेलनी पड़ी। सोनीपत बस अड्डे परिसर में भी वीरवार को बारिश का पानी भर गया। ड्रेन नंबर 6 को पक्का किए जाने के काम के कारण सोनीपत बस अड्डे परिसर का पानी निकासी का पाइप बंद है। जिससे निकासी नहीं हो सकी। शहर के कई क्षेत्रों में सुबह के समय गलियों व सडक़ों किनारे पानी भरा रहा।

ट्रेन अभी देरी से चल रही

कोहरे के चलते वीरवार को झेलम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, गीता जयंती एक्सप्रेस और दादर एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं 12919 मालवा एक्सप्रेस 4:48 घंटे, 12011 कालका शताब्दी एक्सप्रेस 2:05 घंटे, जनता एक्सप्रेस 2 घंटे तक की देरी से चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।




वर्जन

बारिश का फसलों में फायदा होगा। गेहूं की फसल की बढ़वार बेहतर ढंग से होगी। किसानों को अब खेत में स्प्रे, सिंचाई या खाद का छिडक़ाव नहीं करना चाहिए। अभी बारिश के आसार बने हुए है।

-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed