फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Light a lamp in the name of martyr farmers on Diwali night: SKM

दीपावली की रात शहीद किसानों के नाम भी जलाएं एक दीपक : एसकेएम

Thu, 04 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Light a lamp in the name of martyr farmers on Diwali night: SKM
फोटो 18- कुंडली बॉर्डर पर धरना स्थल पर पंचासीन किसान। - फोटो : Sonipat
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने किसान आंदोलन में शामिल सभी लोगों और घटक संगठनों से आंदोलन में शहीद किसानों के नाम पर दीपावली की रात एक दीपक जलाने का आह्वान किया है। साथ ही एसकेएम ने काफी संख्या में लोगों से अपने मोर्चा स्थलों पर भी दीपावली मनाने की अपील की है। साथ ही कहा कि किसानों की असली दीपावली तो तीनों कृषि कानून रद्द होने व एमएसपी की गारंटी मिलने के बाद ही मनेगी।
विज्ञापन

एसकेएम समन्वय समिति के सदस्य डॉ. दर्शन पाल ने बुधवार को एसकेएम की तरफ से सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धरनारत किसानों के लिए उत्सव का समय तभी आएगा, जब मोदी सरकार द्वारा किसान आंदोलन की मांगों को पूरा किया जाएगा। केंद्र सरकार के अलोकतांत्रिक और अतार्किक रवैये के कारण अब तक हुए आंदोलन में करीब 700 किसान शहीद हो चुके हैं। एसकेएम किसानों के अधिकारों और आजीविका के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद किसानों के सम्मान में अपने घटकों और लोगों से दीपावली की रात एक दीपक जलाने का आह्वान करता है। एसकेएम सभी लोगों से दीपावली पर पूरे भारत में अपने घरों और सार्वजनिक स्थानों पर ऐसा करने की अपील करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि एसकेएम नागरिकों को प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ दीपावली मनाने के लिए मोर्चा स्थलों पर भी आमंत्रित करता है।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री और सीएम मनोहर लाल के बयान को माना स्वागत योग्य
एसकेएम ने बताया कि केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक में कहा है कि किसान आंदोलन को सिर्फ बातचीत से ही हल किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री की सोच स्वागत योग्य है। यह विचार उनके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल व कई अन्य भाजपा नेता भी व्यक्त कर चुके हैं। किसान आंदोलन ने खुद सरकार से बातचीत शुरू करने और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए कहा है, लेकिन गतिरोध के लिए मोदी सरकार का अहंकार ही जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed