फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Letter submitted to get faulty streetlights repaired.

Sonipat News: खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने के लिए सौंपा पत्र

Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Letter submitted to get faulty streetlights repaired.
गन्नौर। शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने की मांग को लेकर व्यापार मंडल गन्नौर के प्रधान संदीप सिंघल ने नगर पालिका अध्यक्ष को पत्र सौंपा। उन्होंने शहर में स्ट्रीट लाइटों का सर्वे कराने की मांग की। साथ ही खराब लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन

संदीप सिंघल ने बताया कि गन्नौर गांव, शहीद मार्केट, नगर पालिका रोड, श्रीराम मार्केट, रेलवे रोड, जीटी रोड, फाटक पार क्षेत्र, बादशाही रोड, ढींगरा मार्केट, सुनारों वाली गली, पंजाबी मार्केट और शिव मार्केट समेत कई जगहों पर लाइटें लंबे समय से खराब हैं। रात में पर्याप्त रोशनी नहीं होने से नागरिकों को परेशानी होती है। दुकानदारों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को भी दिक्कत रहती है। जरूरत वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed