{"_id":"65983eab63c12f3f800e9123","slug":"laptop-mobile-and-jewelery-stolen-from-cbi-contract-employees-house-sonipat-news-c-197-1-snp1002-11950-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीबीआई के अनुबंध कर्मी के घर से लैपटॉप, मोबाइल व आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीबीआई के अनुबंध कर्मी के घर से लैपटॉप, मोबाइल व आभूषण चोरी
Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन निवासी सीबीआई के अनुबंध कर्मी के घर से चोर लैपटॉप, मोबाइल व आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित सप्ताह में एक-दो दिन ही घर आते हैं। दूसरे घर में रह रहे पिता ने ताले टूटे की सूचना दी। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन निवासी यश ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह सीबीआई में अनुबंध पर सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर दिल्ली में कार्यरत है। वह परिवार से अलग घर में रहते हैं। उनके माता-पिता उनके भाई के साथ रहते हैं। वह सप्ताह में एक-दो दिन ही घर आते हैं। उनके पिता ने उन्हें सूचना दी कि घर का बाहर का ताला टूटा है। जिस पर वह घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि चोर उनके घर से लैपटॉप, मोबाइल, कान की सोने की बालियां, बच्चे के चांदी के दो कड़े चोरी मिले। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।