फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Lakhs of jewelery, Rs 50000 and 8 kg ghee stolen from CRPF jawan house

सीआरपीएफ जवान के घर से लाखों के आभूषण, 50000 रुपये व 8 किलो देशी घी चोरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:30 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of jewelery, Rs 50000 and 8 kg ghee stolen from CRPF jawan house
सोनीपत। गन्नौर के गांधी नगर स्थित सीआरपीएफ जवान के घर में घुसकर चोर लाखों के आभूषण, 50000 रुपये व 8 किलो देशी घी चोरी कर ले गए। सीआरपीएफ जवान के परिजन अपने पैतृक गांव गए हुए थे। वहां से लौटे तो चोरी का पता लगा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से गांव कथूरा फिलहाल गन्नौर के गांधी नगर निवासी नफे सिंह ने बताया कि उसका छोटा बेटा सीआरपीएफ में कार्यरत है। जिसके चलते वह अपनी पत्नी के ओमपति के साथ छोटे बेटे राजकुमार के घर में रहता है। उसने बताया कि 25 जुलाई की शाम को वह अपनी पत्नी ओमपति, पुत्रवधू नीलम व बच्चों को लेकर पैतृक गांव कथूरा गया था। जब वह सोमवार शाम को वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले। चोर घर के सभी कमरों के ताले व अलमारी का लॉक तोडक़र अंदर से लाखों के आभूषण, 50000 रुपये की नकदी व 8 किलो देशी घी चोरी कर ले गए। उसने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर गन्नौर पुलिस को अवगत कराया। गन्नौर पुलिस ने जांच के बाद मंगलवार सुबह चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed