फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   ladies father & uncle cut the hand, sonipat

महिला पर पिता और चाचा ने किया हमला, काटा हाथ

Sat, 29 Apr 2017 11:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो अमर उजाला सोनीपत Updated Sat, 29 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
शहर के कालूपुर स्थित जोगी कॉलोनी में अपने साथी के साथ आई महिला को तलाश करते हुए पहुंचे उसके पिता व चाचा ने महिला के साथी पर हमला कर दिया। जब महिला बीच बचाव के लिए आई तो उन्होंने अपनी बेटी पर तेजधार हथियार व लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका हाथ भी काट दिया। बाद में लोगों के आने पर वे फरार हो गए। पुलिस ने फिलहाल मकान मालिक के बयान पर महिला के पिता व चाचा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला का पति पांच साल से लापता
सोनीपत से सटे एक गांव की रहने वाली 28 वर्षीय महिला के ताराचंद नाम के व्यक्ति से संबंध हो गए। दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं। महिला का पति पांच साल से लापता है। वह सिलाई का काम कर अपने परिवार का गुजर बसर करती है। इसी बीच उसके उनके घर आने वाले ताराचंद के साथ संबंध हो गए। महिला शुक्रवार सुबह से ताराचंद के साथ घर से निकल गई थी, जिस पर महिला का पिता अतर सिंह व चाचा जोगेंद्र उनकी तलाश में निकल लिए। शुक्रवार रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि दोनों ताराचंद के मुंह बोले मामा शमशेर के कालूपुर स्थित घर पर हैं। वह दोनों शमशेर के घर पहुंच गए। उन्होंने जाते ही ताराचंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उसने बचाने के लिए महिला बीच में आई तो उन्होंने तेजधार हथियार व लाठी से उस पर भी हमला कर दिया। हमले में महिला के दोनों हाथ बुरी तरह से चोटिल हो गए। बाद में लोगों के बीच बचाव में आने पर हमलावर फरार हो गए। परिजनों का आरोप हैै कि उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। इस पर एंबुलेंस सेवा को सूचित किया गया। सामान्य अस्पताल से पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया। सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पुलिस ने शमशेर के बयान पर अतर सिंह व जोगेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोर्ट भी गए थे दोनों
शमशेर ने बताया कि ताराचंद व महिला शुक्रवार को कोर्ट में भी गए थे। शायद वे शादी करना चाहते थे। ताराचंद ने उसे कोर्ट में आने के लिए कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया था। देर रात उसका फोन आया था कि उसे खाने की जरूरत है। उस समय वह काम पर गया था, जिसके चलते उसने ताराचंद को कहा कि घर जाकर खाना खा ले। इस पर वह महिला को लेकर उनके घर आया था। वह महिला को नहीं जानते थे। देर रात घर आने पर उसे हमले का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला व उसके साथी पर हमला किया गया है। महिला को काफी चोट आई हैं और वह पीजीआई में दाखिल है। शमशेर के बयान पर महिला के पिता व चाचा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। वह अपनी बेटी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने से गुस्से में थे और इसी के चलते हमला किया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-अजय मलिक, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed