फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Labor organization will campaign in villages against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के खिलाफ गांवों में अभियान चलाएगा मजदूर संगठन

Thu, 04 Aug 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Labor organization will campaign in villages against Agneepath scheme
सोनीपत। अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक कार्यालय में जिला सचिव जयकरण की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के अभियान को सफल बनाने के लिए संगठन गांवों में अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

जयकरण ने कहा कि 10 अगस्त को गोहाना रोड स्थित छोटूराम धर्मशाला में अग्निपथ योजना के खिलाफ सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें सेवानिवृत्त फौजियों, किसानों, मजदूरों सहित आम लोगों को शामिल किया जाएगा। बैठक में अभियान चलाने व संगठन की गतिविधियों व आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक योजना बनाई गई। ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि सरकार तमाम कानून देश के पूंजीपतियों के हित में ला रही है। जनता के ऊपर टैक्स बढ़ा रही है। तमाम सरकारी विभागों का निजीकरण किया जा रहा है। बिजली बिल 2022 इसी नजरिए से लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके खिलाफ पूरे देश में आंदोलन चलाया जाएगा। मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। बैठक में नरेंद्र, राजपाल, धर्मवीर, सेवानंद, बलबीर सैनी, जयभगवान सहित कई किसान नेताओं ने अपने सुझाव व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed