{"_id":"64f39469e4989c0e80057734","slug":"lab-conditions-will-be-improved-in-131-schools-of-the-district-sonipat-news-c-197-1-snp1001-5384-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले के 131 स्कूलों में सुधारी जाएगी लैब की दशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले के 131 स्कूलों में सुधारी जाएगी लैब की दशा
विज्ञापन
सोनीपत। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस कड़ी में राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लैब की दशा सुधारी जाएगी और उनमें उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए जिले के 131 स्कूलों के लिए 37.60 लाख रुपये का बजट जारी किया है। स्कूल मुखिया अब स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के माध्यम से लैब के उपकरण खरीद सकेंगे।
शिक्षा विभाग स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तरफ प्रयासरत है। इसके लिए सभी राजकीय उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से लैब की स्थिति पूछी गई थी। साथ ही स्कूलों से डिमांड भी मांगी गई थी, जिससे जरूरत के अनुसार बजट जारी कर विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जा सके। विद्यालयों से प्राप्त डिमांड के अनुसार शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए 37 लाख 60 हजार रुपये का बजट जारी किया है। इस बजट से अब स्कूलों में विज्ञान लैब में उपकरणों की खरीद की जाएगी, जिससे विद्यार्थी थ्योरी के साथ प्रैक्टिकल भी कर सकेंगे।
उच्च विद्यालयों के लिए 20 तो वरिष्ठ माध्यमिक के लिए 40 हजार का बजट
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि राजकीय स्कूलों में लैब में उपकरण व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अलग-अलग बजट जारी किया है। इसमें प्रत्येक राजकीय उच्च विद्यालय के लिए 20 हजार रुपये तो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के लिए 40 हजार रुपये प्रति स्कूल जारी किए हैं, जिसके तहत जिले के 74 राजकीय उच्च विद्यालयों के लिए 14 लाख 80 हजार रुपये जारी किए गए हैं, वहीं 57 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए 22 लाख 80 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए लैब में सुविधाएं बढ़ाने के लिए 37.60 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यह बजट जिले के 131 स्कूलों में भेज दिया है। स्कूल मुखिया स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से बजट का प्रयोग लैब के उपकरण खरीदने के लिए कर सकते हैं। लैब में सभी उपकरण उपलब्ध होने के बार विद्यार्थी बेहतर तरीके से प्रैक्टिकल कर सकेंगे।
डॉ. सतीश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, सोनीपत