{"_id":"602559d7b29480196438ed3b","slug":"kisan-andolan-two-farmers-of-punjab-and-haryana-died-at-kundli-border-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा किसानों की मौत का सिलसिला, दिल्ली की सीमा पर दो और बुजुर्ग किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा किसानों की मौत का सिलसिला, दिल्ली की सीमा पर दो और बुजुर्ग किसानों की मौत
Thu, 11 Feb 2021 09:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Feb 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
किसान हंसा और राजबीर की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
कुंडली धरना स्थल पर दो किसानों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पंजाब के किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं सिसाना के किसान के शव का परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। पंजाब के जिला मोगा के गांव सैद मोहम्मद के बुजुर्ग किसान हंसा सिंह (73) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन
वह दो माह से कुंडली धरना स्थल पर डटे थे। हंसा सिंह के परिजनों को मामले से अवगत करा दिया गया है। वह लघुशंका के लिए गए थे। इसी दौरान बेसुध होकर गिर गए और उन्हें चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
वहीं मूलरूप से गांव सिसाना फिलहाल सोनीपत में रह रहे राजबीर उर्फ बीरे (60) की बुधवार की रात को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। राजबीर के बेटे नीटू का कहना है कि दो माह से लगातार उसके पिता कुंडली बॉर्डर पर चल रहे धरने पर किसानों के साथ बैठे हुए थे।
विज्ञापन
बुधवार को उनके साथी किसानों ने उन्हें फोन कर उसके पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी। नीटू का कहना उन्होंने अपने पिता का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया।