फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   kidneping

पेट्रोल पंप के बाहर से टेंकर के क्लीनर का अपहरण, 50 मीटर दूर मिला मोबाइल

Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
kidneping
कुंडली । जीटी रोड पर कुंडली के पास स्थित मालवा पेट्रोल पंप के बाहर से कार सवार तीन-चार युवक टैंकर के क्लीनर का अपहरण कर फरार हो गए। क्लीनर टैंकर से उतरकर मोबाइल पर बातचीत करते हुए मैनेजर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बाहर की तरफ गया और कार सवार उसका अपहरण कर फरार हो गए। युवक का मोबाइल पेट्रोल के बाहर करीब 50 मीटर दूर मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपहरण कर्ताओं का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ का रहने वाला पवन कुमार मालवा पेट्रोल पंप के टैंकर पर क्लीनर का काम करता था। वह अक्सर टैंकर में रहता था। मंगलवार रात को वह करीब नौ बजे वह टैंकर में सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। वह टैंकर से उतरकर पैदल ही मैनेजर की तरफ जाने लगा। उस समय वह मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था। उसने पेट्रोल पंप के कारिंदे से तीन हजार रुपये देने को कहा। इसी बीच वह बातचीत करते हुए बाहर की तरफ गया तो इसी दौरान वैगन आर कार में सवार होकर तीन-चार युवकों ने उसे जबरन कार में डाल लिया। पेट्रोल पंप के कारिंदों व मैनेजर दीपक ने जब घटनाक्रम देखा तो वह उनकी तरफ दौड़े इसी बीच युवक पवन को लेकर दिल्ली बार्डर की तरफ फरार हो गए। दीपक ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुंडली थाना प्रभारी रवि व उनकी टीम अपहरण करने वालों का पता लगा रही है। पेट्रोल पंप के मैनेजर व कारिंदों ने जांच की तो पेट्रोल से करीब 50 मीटर दूर पवन का मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने अपहरण करने वालों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए है। अपहरण करने वालों ने जहां से पवन को उठाया है वहां से पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों में कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते पुलिस कुंडली बार्डर के कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन

---
मालवा पेट्रोल पंप के बाहर से एक क्लीनर के अपहरण की सूचना मिली है। बताया गया है वैगन आर कार सवार युवक क्लीनर को उठाकर ले गए हैं। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द उनका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवि कुमार, थाना प्रभारी कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed