फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News in Hindi: Gym Trainer kidnapped in sonipat

दिल्ली में हुई साथी की हत्या तो सोनीपत में छिपकर रह रहा था जिम ट्रेनर, फिल्मी स्टाइल में अपहरण

Wed, 15 Jul 2020 07:37 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2020 07:37 PM IST
सार

  • स्कार्पियो में सवार होकर आए अपहरणकर्ता खुद को बता रहे थे पुलिसकर्मी, युवक को गाड़ी में डालकर हुए फरार  
  • युवक के भाई का आरोप मार्केट से बाइक पर घर आते हुए ओल्ड डीसी रोड से तारा नगर की गली में हुआ अपहरण

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: Gym Trainer kidnapped in sonipat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के न्यू तारानगर में परिवार के साथ रह रहे जिम ट्रेनर का ओल्ड डीसी रोड से स्कार्पियो सवार पांच-छह लोगों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर लिया। युवक अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मार्केट से घर लौट रहा था। युवक के भाई ने दिल्ली के युवक पर उसके भाई के अपहरण का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि आरोपी उसके भाई के साथी की पहले ही हत्या कर चुका है। उससे छिपकर ही उसका भाई परिवार के साथ आठ-नौ माह से सोनीपत में रह रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में न्यू तारा नगर निवासी रोहन ने बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली के जहांगीर पुरी स्थित महेंद्र पार्क के निकट पंजाबी कैंप का रहने वाला है। उसका बड़ा भाई गौरव (28) जिम ट्रेनर है। उसके भाई गौरव व उसके साथी दिनेश के खिलाफ आदर्श नगर दिल्ली के हनुमान रोड निवासी नवीन गुर्जर ने महेंद्रा पार्क, जहांगीर पुरी थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दोनों गिरफ्तार हो गए थे। बाद में उसके भाई व उसके साथी की जमानत हो गई थी। 
विज्ञापन


जमानत पर आने के बाद उसके भाई के साथी दिनेश की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप नवीन गुर्जर पर लगा था। नवीन गुर्जर उस मामले में गिरफ्तार हो गया था। जिसके बाद नवीन गुर्जर पेशी के दौरान उसके भाई गौरव को धमकी देने लगा। साथ ही उन्हें परेशान कराता था। जिसके चलते करीब आठ-नौ माह पहले उसका भाई उसे व माता-पिता को लेकर सोनीपत आ गया था। यहां वह न्यू तारानगर में किराए पर छिपकर रहने लगे। जिसके बाद हमें पता लगा था कि नवीन उनकी तलाश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह जहांगीरपुरी स्थित उनके घर में रह रहे किराएदारों से भी उनके बारे में पूछने गया था। रोहन ने बताया कि सोमवार रात को वह तथा उसका भाई बाइक पर सवार होकर मार्केट से आ रहे थे। ओल्ड डीसी रोड से जब वह अपनी गली में जाने लगे तो इसी दौरान चार युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह उसके भाई को जबरन उठाकर स्कार्पियो गाड़ी में डालकर ले गए। 

वह खुद को पुलिस कर्मी बता रहे। एक युवक उनमें से डोगा गन (बंदूक) लिए था। वह उसके भाई को लेकर फरार हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर अपने भाई के बारे में पता लगाने का प्रयास किया लेकिन सुराग नहीं लग सका। रोहन ने बताया कि उसे पूरा शक है कि नवीन गुर्जर ने ही उसके भाई का अपहरण किया है। पुलिस ने रोहन के बयान पर नवीन गुर्जर व अन्य के खिलाफ अपहरण, अवैध शस्त्र अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

युवक ने स्कार्पियो सवार लोगों पर उसके भाई के अपहरण का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अपहृतकर्ता खुद को पुलिस कर्मी बता रहे थे। मामला शुरुआती जांच में संदिग्ध लग रहा है। यह भी संभव है कि कहीं की पुलिस युवक को हिरासत में लेकर गई हो। मामले की गहनता से जांच कर पटाक्षेप किया जाएगा। - दर्पण सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed