फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Khanpur Kalan... A 1,250-Year Legacy Forges a World-Class Hub of Education.

Sonipat News: खानपुर कलां...1250 साल की विरासत ने गढ़ा शिक्षा का विश्वस्तरीय मुकाम

Sat, 02 May 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 02 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Khanpur Kalan... A 1,250-Year Legacy Forges a World-Class Hub of Education.
फोटो : सोनीपत के गांव खानपुर कलां में अड्डे पर स्थि​त बस स्टैंड। संवाद 
मेरा गांव मेरी शान
विज्ञापन

- तीन बालिकाओं से शुरू हुआ सफर, आज बना अंतरराष्ट्रीय पहचान का केंद्र
- 36 बिरादरियों का संगम, सद्भाव और भाईचारे की जीवंत मिसाल
- प्राचीन आस्था, पारंपरिक पान व्यवस्था और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर
- गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक, बेटियों की शिक्षा में रचा इतिहास
फोटो :: 10 से 16 व 19, 20 और 21
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। प्रदेश के मानचित्र पर ऐतिहासिक गांव खानपुर कलां शिक्षा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम बनकर उभरा है। करीब 1250 वर्ष पूर्व बसाया गया गांव समय के साथ न केवल अपनी परंपराओं को संजोए हुए है बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूते हुए विश्व स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।
खानपुर कलां इतिहास के पन्नों में दर्ज है कि इस गांव की नींव रामराय से आए खन्ना नाई ने रखी थी। शुरुआती वर्षों में यहां नाइयों का खेड़ा बसा रहा लेकिन समय के साथ सींक गांव से जाट और ब्राह्मण समुदाय के लोग भी यहां आकर बस गए। आज यह गांव 36 बिरादरियों के आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण है।
विज्ञापन

खानपुर कलां की सामाजिक संरचना भी अपनी विशिष्टता लिए हुए है। गांव पांच प्रमुख पानों दुनिया, बाढाण, भलवाण, ब्याघान और राजकौर में विभाजित है, जो इसकी परंपरागत व्यवस्था को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आस्था का केंद्र
धार्मिक आस्था के केंद्र के रूप में भी यह गांव समृद्ध है। यहां सात प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। इनमें अस्तल वाला मंदिर सबसे प्राचीन माना जाता है। इसके अलावा रविदास मंदिर, समाध वाला, खेड़े वाला, रामरूप वाला, सोभूराम वाला और गोपालदास वाला मंदिर भी अपनी विशेष मान्यताओं के कारण विख्यात हैं। वहीं, बाबा पीपा नाथ की प्राचीन समाधि स्थल को भी गहरी श्रद्धा के साथ पूजा जाता है जहां उनके स्वयं समाधि लेने की मान्यता प्रचलित है।
भरपूर प्राकृतिक व अन्य संसाधन
प्राकृतिक संसाधनों की दृष्टि से भी गांव समृद्ध है। यहां कुल आठ जोहड़ हैं जिनमें तीन स्वच्छ जल और पांच अन्य उपयोग के लिए हैं। गांव में प्रवेश के तीन प्रमुख अड्डे पाठशाला वाला, बिचला और सूरत वाला आज भी इसकी पहचान बने हुए हैं। साथ ही पेयजल की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए गांव में जलघर और दो बूस्टर स्थापित हैं जिससे नहरी और ट्यूबवेल का पानी नियमित रूप से उपलब्ध होता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी गांव ने उल्लेखनीय प्रगति की है। यहां एक प्राथमिक पाठशाला और दो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सहित तीन सरकारी शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं।
गुरुकुल से बनाई अलग पहचान
खानपुर कलां की असली पहचान उस ऐतिहासिक पहल से जुड़ी है जिसने इसे विश्व मानचित्र पर स्थापित किया। गांव माहरा (जुआं) से आए समाज सुधारक भगत फूल सिंह ने वर्ष 1936 में मात्र तीन बालिकाओं के साथ महिला शिक्षा की जो अलख जगाई, वह आज एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है। उसी प्रयास का विस्तार भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के रूप में सामने है। यहां महिला मेडिकल कॉलेज सहित अनेक उच्च शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं और देश-विदेश की छात्राएं शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

रामराय गांव से आए खन्ना नाई ने 1250 वर्ष पूर्व इस गांव की स्थापना की थी। उनके नाम पर ही आगे चलकर यह गांव खानपुर कलां के रूप में प्रसिद्ध हुआ। करीब पांच दशक बाद सींक गांव से जाट और ब्राह्मण समुदाय के लोग भी यहां आकर बस गए।
- राम मेहर कुशमालू
गांव इस बात का सशक्त उदाहरण है कि यदि परंपरा और प्रगति साथ चलें तो कोई भी गांव अपनी पहचान को वैश्विक स्तर तक पहुंचा सकता है। गांव गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक पहुंचा है।
- सुमित

बाबा पीपा नाथ की समाधि आस्था का प्रमुख केंद्र है। 900 वर्ष पुराना स्थल की मान्यता है कि बाबा ने यहां अपनी इच्छा से चोला त्याग कर समाधि ली थी।
- महंत राजेश नाथ
गांव की सबसे बड़ी ताकत यहां का भाईचारा और सामाजिक एकता है। वर्षों से यहां की पंचायत व्यवस्था संतुलित और सशक्त रही है। गांव में सद्भाव और आपसी सहयोग की परंपरा कायम है।

- वेद प्रकाश

फोटो : सोनीपत के गांव खानपुर कलां में अड्डे पर स्थित बस स्टैंड। संवाद 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed