फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   KCL begins: Sonepat Stars beat Gurugram Gurus 37-31 in the opening match

केसीएल का आगाज : सोनीपत स्टार्स ने उद्घाटन मुकाबले में गुरुग्राम गुरुज को 37-31 से हराया

Mon, 26 Jan 2026 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 26 Jan 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
KCL begins: Sonepat Stars beat Gurugram Gurus 37-31 in the opening match
फोटो :: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में खिलाड़ियों से परिचय लेते मंत्री कृष्ण पंवार।
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) का उद्घाटन मुकाबला रोमांच, ऊर्जा और प्रतिस्पर्धा से भरपूर रहा। लीग के पहले ही मैच में सोनीपत स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम गुरुज को 37-31 से हराया। इस दौरान प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण पंवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुकाबले की शुरुआत से ही सोनीपत स्टार्स ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम के स्टार रेडर अयान ने लगातार सफल रेड करते हुए अधिकांश जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभाली। पहले रणनीतिक टाइम-आउट तक सोनीपत ने 10-8 की बढ़त बना ली। इसके बाद गुरुग्राम गुरुज ने वापसी करते हुए मजबूत डिफेंस के दम पर बेहतर खेल दिखाया। नीरज नरवाल ने बेहतरीन डिफेंस और अहम रेड के जरिए टीम को संभालने की कोशिश की। पहले हाफ का खेल बेहद करीबी रहा, जिसे सोनीपत ने 17-15 की मामूली बढ़त के साथ समाप्त किया।
विज्ञापन


दूसरे हाफ में अयान ने रेड में सफल अंक लिये। गुरुग्राम गुरुज एक खिलाड़ी तक सिमट गई और कुछ ही पलों में ऑल-आउट हो गई। दूसरे रणनीतिक टाइम-आउट से पहले सोनीपत स्टार्स ने अपनी बढ़त बढ़ाकर 28-21 कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम गुरुज ने फिर भी हार नहीं मानी। रणनीतिक ब्रेक के बाद उन्होंने शानदार जुझारूपन दिखाते हुए आठ अंकों के अंतर को घटाकर अंतिम मिनटों में केवल दो अंकों तक पहुंचा दिया। लेकिन निर्णायक क्षणों में सोनीपत स्टार्स ने अनुभव और संयम का परिचय दिया। आखिरी मिनट में अंतिम रेड में दो अहम अंकों के साथ सोनीपत ने मुकाबला 37-31 से अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सोनीपत स्टार्स के अयान को ‘टुनाइट्स रेडर व गुरुग्राम गुरुज के नितिन रावल को ‘टुनाइट्स डिफेंडर’ चुना गया।

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में खिलाड़ियों से परिचय लेते मंत्री कृष्ण पंवार।

फोटो :: सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेलकूद विवि में खिलाड़ियों से परिचय लेते मंत्री कृष्ण पंवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed