फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kami's Panch complained on street construction, directed BDPO to start the work

Sonipat News: गली निर्माण पर कामी के पंच ने की शिकायत, बीडीपीओ को काम शुरू करवाने का निर्देश

Wed, 01 Jan 2025 03:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jan 2025 03:10 AM IST
विज्ञापन
Kami's Panch complained on street construction, directed BDPO to start the work
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर में चार शिकायतें आई। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने दो शिकायतों का मौके पर समाधान करवाया। शिविर में गांव कामी के पंच विनोद ने गली निर्माण को लेकर शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि उनकी खस्ताहाल गली का निर्माण जल्द करवाया जाए, ताकि लोगों को आने जाने में परेशानी न झेलनी पड़े।उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए बीडीपीओ को निर्देश दिए कि संबंधित गली का जल्द निर्माण शुरू करवाया जाए। गांव रोहट निवासी राजसिंह ने शिकायत दी कि उनके प्लॉट से संबंधित शुल्क जमा नहीं करवाया जा रहा है। राजसिंह की शिकायत पर उपायुक्त ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि इनके प्लाॅट का शुल्क जमा करवाया जाए। शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, नगराधीश रेणुका नांदल, डीसीपी नरेंद्र सिंह, डीआरओ हरिओम अत्री व डीडीपीओ जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed