{"_id":"699b5e2dc1d5a2ba0200fe33","slug":"kalash-yatra-was-taken-out-at-the-beginning-of-katha-mahotsav-sonipat-news-c-197-1-snp1014-149982-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कथा महोत्सव शुरू होने पर निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कथा महोत्सव शुरू होने पर निकाली कलश यात्रा
Mon, 23 Feb 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
शिवाला मस्तनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल डॉ. रीटा शर्मा। स्रोत : संस्थ
गोहाना। पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर शिवाला मस्तनाथ में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर सम्मत पंसारी चौक, देवीलाल चौक, मुगलपुरा रोड स्थित टीटू धर्मशाला होते हुए मंदिर में संपन्न हुई। कथा महोत्सव 1 मार्च तक चलेगा।
कथावाचक प्रीति रामानुज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि जीवन को सही मार्ग दिखाने वाली आध्यात्मिक साधना है। कथा के माध्यम से मानव जीवन में धर्म, कर्म और भक्ति का महत्व बताया जाएगा।
मुख्य अतिथि डॉ. रीटा शर्मा ने कथा महोत्सव के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में अच्छे संस्कार और आध्यात्मिक वातावरण बनाने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
महिला मंडल की ओर से शमी अग्रवाल, ममता गुप्ता, निम्मी मेहता, अलका शर्मा, एकता गोयल, अनीता सैनी, आरती जैन, सुमन वर्मा, अनीता शर्मा आदि शामिल रहीं तो प्रवीण गोयल, विनोद अग्रवाल, वीरेंद्र जैन, ओडी शर्मा, अशोक जैन, गोविंद गोयल, रामनिवास सैनी व अन्य भी मौजूद रहे।