फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Kabaddi team leaves for Galgotias University

Sonipat News: कबड्डी टीम गलगोटिया विवि के लिए रवाना

Thu, 09 Oct 2025 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi team leaves for Galgotias University
फोटो 03- सोनीपत के मुरथल ​स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कुल
सोनीपत। मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) की टीम 11 अक्तूबर को नोएडा के गलगोटिया विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने चयनित टीम का विश्वविद्यालय में स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम खेल निदेशक डाॅ. बिरेंद्र सिंह हुड्डा के निर्देशन में गलगोटिया विश्वविद्यालय के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

चयनित टीम में साहिल, सौरभ, अभिषेक, शुभम, सुमित, यश चौहान, ऋतिक भारद्वाज, सचिन कुमार, मासूम मलिक, हर्ष भारद्वाज, गौरव जून, सोनू, कार्तिक शामिल हैं।
कुलपति ने कहा कि देश व समाज के विकास में युवाओं की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक व सामाजिक विकास के लिए भी अनिवार्य हैं। मुरथल विश्वविद्यालय में शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed