{"_id":"5eb1a1e88ebc3e904e1cba37","slug":"junior-doctors-expressed-anger-at-midnight-in-khanpur-medical-college-sonipat-news-rtk5537371173","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टरों ने आधी रात को जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खानपुर मेडिकल कालेज में जूनियर डाक्टरों ने आधी रात को जताया रोष
विज्ञापन
बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों का प्रबंधन व सीनियर डॉक्टरों पर रोष बढ़ता जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए सोमवार आधी रात को रोष जताया और कोविड अस्पताल के इंचार्ज से मिलने पहुंचे। जूनियर डाक्टरों ने आरोप लगाया कि उनके तीन साथियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य की जांच कराई, लेकिन उनको रिपोर्ट नहीं मिल रही है। वह मरीजों का उपचार कर रहे हैं और ऐसे में वह कोरोना पॉजिटिव मिलते है तो संक्रमण समाज में फैलने का डर है। वहीं जूनियर डाक्टरों के अलावा कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों ने व्यवस्था की पोल खोलनी शुरू कर दी है। किसी ने दवाई के लिए पानी तक नहीं मिलने का आरोप लगाया तो पार्षद के बेटे ने वहां बुरे हालात होने का आरोप लगा चार्ज अधिकारी तक से फोन पर शिकायत कर दी।
बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में तीन महीने के अनुबंध पर आए जूनियर डॉक्टरों ने बिना पीपीई किट के कोविड अस्पताल में ड्यूटी कराने के साथ ही सीनियर डॉक्टरों के वहां नहीं आने व सही व्यवहार नहीं करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत जूनियर डॉक्टरों ने सीएम को भेजी थी। अब कोविड अस्पताल में तैनात तीन जूनियर डॉक्टरों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इन डॉक्टरों में रोष ज्यादा बढ़ गया है। जूनियर डाक्टरों का आरोप है कि उनकी जांच करा दी गई है, लेकिन उनको अभी तक रिपोर्ट तक नहीं मिली है। अगर वह कोरोना पॉजिटिव मिलते हैं तो उनके सहारे उन मरीजों में संक्रमण फैलने का डर है, जिनका वह उपचार कर रहे हैं। आरोप है कि सीनियर डॉक्टर व प्रबंधन उनकी बात तक नहीं सुनते हैं और इस कारण ही जूनियर डॉक्टर आधी रात को रोष जताते हुए कोविड अस्पताल के इंचार्ज के आवास पर मिलने पहुंचे। आरोप है कि जूनियर डॉक्टरों से उस समय मिलने से मना कर दिया गया और उनकी बात तक नहीं सुनी गई। ऐसे में खानपुर मेडिकल कालेज में हालात बिगड़ सकते हैं।
शुगर के मरीज का पानी नहीं देने का आरोप, पार्षद के बेटे ने अव्यवस्था बता की शिकायत
बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां के कोविड अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों तक ने वहां अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए शिकायत करनी शुरू कर दी है। वहां भर्ती कराए गए गन्नौर क्षेत्र के शुगर के मरीज ने आरोप लगाया कि उसे शुगर की दवाई गर्म पानी से लेनी होती है और शुगर बढ़ने के कारण उसे परेशानी हो सकती है। आरोप है कि वह मंगलवार सुबह को दवाई के लिए दो घंटे तक पानी मांगता रहा, लेकिन उसे पानी नहीं दिया गया। वहीं जिला पार्षद के बेटे ने अस्पताल में पूरी तरह से अव्यवस्था हावी होने का आरोप लगाया और कहा कि उनसे अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उसकी व उसकी पत्नी की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है और उसके बावजूद भी उनको छुट्टी नहीं मिल रही है। जिससे वह दोबारा कोरोना पॉजिटिव हो सकते हैं। आरोप है कि वहां उनको देखने तक कोई नहीं आता है। पार्षद के बेटे ने चार्ज अधिकारी केएम पांडुरंग को फोन करके मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए शिकायत की, जिसमें चार्ज अधिकारी ने व्यवस्था सही कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बीपीएस मेडिकल कालेज खानपुर कलां की डायरेक्टर डॉ. रेनू गर्ग ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों ने कुछ समस्या बताते हुए शिकायत की थी, जिसमें डीसी ने खुद आकर जांच की थी। उसके बाद कुछ जूनियर डॉक्टर हैं जो इस तरह की हरकत कर रहे हैं, जबकि अधिकतर को कोई समस्या नहीं है। मरीजों के लिए भी पूरी तरह से नियम बनाए गए हैं और उसके आधार पर व्यवस्था की गई है। किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।