{"_id":"694072c51971aacc4f03c4e7","slug":"julie-won-a-bronze-medal-at-the-senior-national-wrestling-championship-sonipat-news-c-197-1-snp1001-146789-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जूली ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जूली ने जीता कांस्य पदक
Tue, 16 Dec 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो :45: प्रशिक्षक अजय मलिक के साथ पहलवान जुली। स्रोत प्रशिक्षक
सोनीपत। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित हुई सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहलवान जूली ने कांस्य पदक जीता है। जूली की इस उपलब्धि पर भारतीय कुश्ती टीम के पूर्व मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक ने बधाई दी है।
उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली जूली वर्तमान में गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक कुश्ती अकादमी में नियमित अभ्यास कर रही हैं। कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण का परिणाम रहा कि जूली ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 53 किलो में कांस्य पदक अपने नाम किया। कांस्य पदक जीतने के बाद अकादमी में खुशी की लहर दौड़ गई।
प्रशिक्षकों, साथी पहलवानों और खेल प्रेमियों ने जूली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप मलिक ने कहा कि जूली में आगे और बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है और आने वाली प्रतियोगिताओं में वह देश का नाम और रोशन करेगी।
विज्ञापन
पहलवान को प्रशिक्षक अजय मलिक, रणधीर मलिक, शमशेर भैंसवाल, द्रोणाचार्य अवार्डी राज सिंह छिक्कारा, वीरेंद्र मलिक व जगबीर मलिक ने बधाई दी।