{"_id":"6366bb2db15e267b904b8d47","slug":"joint-eligibility-test-124-buses-carrying-7143-candidates-from-the-district-sonipat-news-rtk6626708122","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त पात्रता परीक्षा : जिले से 7143 अभ्यर्थियों को लेकर रवाना हुईं 124 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त पात्रता परीक्षा : जिले से 7143 अभ्यर्थियों को लेकर रवाना हुईं 124 बसें
विज्ञापन
संयुक्त पात्रता परीक्षा(सीईटी) को लेकर पहले से तैयार रोडवेज विभाग ने अभ्यर्थियों का बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से पहले दिन पूरी ताकत झोंक दी। शनिवार को दो सत्रों में होने वाली परीक्षा के लिए सोनीपत डिपो से 124 बसें 7143 अभ्यर्थियों को लेकर छह जिलों में रवाना हुई। सोनीपत डिपो से पहली बस रेवाड़ी के लिए तड़के 3:30 बजे रवाना हुई। उसके बाद गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, करनाल व पानीपत के लिए बसें रवाना की गई। परीक्षा देने के लिए विभिन्न जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों की भारी भीड़ लगी रही। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज ने आरटीओ से 200 अतिरिक्त बसें भी मंगवाई थी।
सीईटी के लिए जिले से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 5 व 6 नवंबर को होने वाली परीक्षा को लेकर बसों में दो दिन पहले एडवांस बुकिंग की सुविधा दी गई। इसके लिए दो दिनों से बस अड्डे पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए। जिन अभ्यर्थियों ने बसों में एडवांस बुकिंग करवाई थी, वह सभी बसों के निर्धारित समय से पहले बस अड्डे पर पहुंच गए थे। जिससे बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ लग गई। रोडवेज अधिकारियों ने प्रातकालीन सत्र में होने वाली परीक्षा के लिए सोनीपत डिपो से 3878 अभ्यर्थियों के लिए 67 बसें रवाना की। सुबह करीब 11 बजे से सायंकालीन सत्र की परीक्षा के लिए बसों को रवाना करना शुरू कर दिया था। सायंकालीन सत्र में 3265 अभ्यर्थियों के लिए 57 बसें रवाना की गई। रविवार को दो सत्रों में होने वाली परीक्षा को लेकर शनिवार को भी बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग करने का कार्य चलता रहा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक निशुल्क पहुंचाया गया। महिला अभ्यर्थियों के साथ एक सदस्य को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो बस सेवा निशुल्क होने से सोनीपत रोडवेज डिपो को पहले दिन करीब 12 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। रविवार को भी यही व्यवस्था रहेगी।जिससे दो दिनों में सोनीपत डिपो को 24 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
सिटी बस सर्विस के लिए 18 बसें लगाई
सोनीपत बस अड्डे पर अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रोडवेज विभाग की तरफ से कारगर कदम उठाए गए। इसके लिए विभाग ने सिटी बस सर्विस शुरू की ताकि बस अड्डे पहुंचने वाले अन्य जिलों के अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचाया जा सके। सिटी बस सर्विस के लिए 2 मिनी बसें व निजी स्कूलों की 16 बसों को लगाया गया। इसके अतिरिक्त विभाग ने स्कूलों की 200 और बसें मंगवाई थी जिन्हें पुलिस लाइन में खड़ा किया गया था ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे काम लिया जा सके।
विज्ञापन
प्रातकालीन सत्र : सोनीपत डिपो से ये बसें व अभ्यर्थी हुए रवाना
रूट बस अभ्यर्थी
फरीदाबाद 9 बसें 575
गुरुग्राम 9 बसें 560
पलवल 7 बसें 448
पानीपत 5 बसें 265
रेवाड़ी 8 बसें 433
करनाल 5 बसें 268
कुल 43 बसें 2549 अभ्यर्थी
प्रातकालीन सत्र : गोहाना सब डिपो से इतनी बसें हुई रवाना
फरीदाबाद 6 बसें 325
गुरुग्राम 4 बसें 240
पलवल 4 बसें 236
पानीपत 00 बसें 00
रेवाड़ी 5 बसें 262
करनाल 5 बसें 266
कुल बसें 24 बसें 1329 अभ्यर्थी
सायंकालीन सत्र : सोनीपत बस अड्डे से ये बसें हुई रवाना
फरीदाबाद 4 बसें 332
गुरुग्राम 6 बसें 330
पलवल 9 बसें 495
पानीपत 4 बसें 228
रेवाड़ी 7 बसें 372
करनाल 4 बसें 223
कुल 34 बसें 1980 अभ्यर्थी
सायंकालीन सत्र : गोहाना सब डिपो से चली बस
फरीदाबाद 4 बसें 228
गुरुग्राम 6 बसें 329
पलवल 2 बसें 115
पानीपत 00 बसें 00
रेवाड़ी 4 बसें 225
करनाल 7 बसें 388
कुल 23 1285 अभ्यर्थी
संयुक्त पात्रता परीक्षा के पहले दिन जिले से 124 बसों से 7143 अभ्यर्थियों को छह जिलों में रवाना किया गया। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बसों में सीट की एडवांस बुकिंग करवाई गई थी। दूसरे जिले से आने वाले अभ्यर्थियों को जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 18 सिटी बस सर्विस शुरू की गई है। रविवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। अभ्यर्थियों के सामने किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
-राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत।