फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jitendra was killed by the real brothers after abusing him by entering the house

घर में घुसकर गाली-गलौज करने पर सगे भाइयों ने की थी जितेंद्र की हत्या

Tue, 07 Dec 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jitendra was killed by the real brothers after abusing him by entering the house
गोहाना। गांव भैंसवाल कलां में 3 दिसंबर की रात को दो सगे भाइयों ने गाली-गलौज करने पर सात मामलों में नामजद रहे व्यक्ति की बिट्टे व ईंट से वार कर हत्या की थी। इसके अलावा वारदात के बाद इनमें से एक की पत्नी ने बिट्टे को जला दिया था। इस पर पुलिस ने दोनों सगे भाइयों व महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीरज, अजय व शालू गांव भैंसवाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

गांव भैंसवाल कलां निवासी जितेंद्र उर्फ काला का शव 4 दिसंबर को गांव के ही तालाब के पास लहूलुहान व अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था। पुलिस जांच के अनुसार वह लूट व हत्या समेत सात मामलों में नामजद था। उसके ताऊ की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

एएसपी निकिता खट्टर ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र उर्फ काला के शव के पास से एक दूध की थैली व बिस्किट का पैकेट बरामद किया था। इसी आधार पर पुलिस ने दुकान के साथ ही आसपास में भी जांच की। इस दौरान पुलिस ने एक घर में लगे सीसीटीवी की जांच की। सीसीटीवी में जितेंद्र के साथ नीरज भी दिखा। इसी के तहत पुलिस ने नीरज को काबू किया। नीरज ने पुलिस को बताया कि उसने जितेंद्र के साथ पहले शराब पी। इसके बाद वह घर आ गया। उसके अनुसार जितेंद्र पीछे-पीछे उसके घर आ गया। वह उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। इससे गुस्साएं दोनों भाइयों ने उसकी ईंट व बिट्टे से वार करके हत्या कर दी। बाद में अजय की पत्नी शालू ने बिट्टा जला दिया। इस पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने जला हुआ बिट्टा व ईंट भी बरामद कर ली। बाद में पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed