{"_id":"617aece0b4ed215b2b4ac214","slug":"jeth-who-came-home-raped-the-woman-arrested-sonipat-news-rtk6283950117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: पति था काम के लिए शहर से बाहर, घर आए जेठ ने रात को कर दिया महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: पति था काम के लिए शहर से बाहर, घर आए जेठ ने रात को कर दिया महिला से दुष्कर्म
Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
अमर उजाला ब्यूरो, सोनीपत
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:03 AM IST
सार
सोनीपत में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी महिला का ही जेठ है, जिसने उससे दुष्कर्म किया और बाद में किसी को बताने पर धमकी दी। इसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने उसे काबू कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। महिला का पति वारदात के समय शहर से बाहर था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। 30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में दूसरे शहर में रहता है। वह कई दिन में घर आता है। महिला का आरोप है कि 24 अक्तूबर को उसका जेठ उनके घर आया था। आरोपी ने रात को उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रेवाड़ी सामूहिक दुष्कर्म कांड: थोड़ी देर बाद सुनाई जाएगी तीनों दोषियों को सजा, पांच आरोपी किए गए हैं बरी
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद दी धमकी
दुष्कर्म के बाद किसी को बताने की बात पर डराया। महिला का कहना है कि उसने बाद में मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर परिजनों के साथ उसने सदर थाना में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के बयान पर घर में आकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में कार्रवाई करते हुए जांच अधिकारी सीमा की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-फतेहाबाद: गांव अहरवां के पास बहादुरगढ़ से बठिंडा तक बिछाई गई भारत पेट्रोलियम की पाइप लाइन से तेल चोरी
महिला ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
-इंस्पेक्टर बदन सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत