फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   JBT teacher's naked body found, suspicion of murder

Sonipat News: जेबीटी शिक्षक का निर्वस्त्र हालत में शव मिला, हत्या का शक

Tue, 14 May 2024 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 May 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
JBT teacher's naked body found, suspicion of murder
सोनीपत। इंडियन कॉलोनी में एक जेबीटी शिक्षक का अपने ही घर में बेड पर निर्वस्त्र हालत में शव मिला है। शिक्षक की पत्नी तीन सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी। भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर अवैध संबंधों के विरोध पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव आंवली निवासी चांद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके बड़े भाई कृष्ण जेबीटी शिक्षक थे। वह फिलहाल गांव जाजी के स्कूल में कार्यरत थे। कृष्ण की शादी साल 2007 में रोहतक के एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। कृष्ण का एक बेटा और एक बेटी है। आरोप है कि पत्नी का व्यवहार शुरू से ही ठीक नहीं था। वह अक्सर भाई कृष्ण के साथ झगड़ा करती थी। उसके गलत संबंधों व कलह से तंग आकर भाई ने करनाल में रहना शुरू कर दिया था। वर्तमान में वह इंडियन कॉलोनी में अपना घर बनाकर रह रहे थे। आरोप है कि कृष्णा के स्कूल जाते ही पत्नी अपने प्रेमी को घर बुला लेती या उसके पास चली जाती थी। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देती थी। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन पत्नी का व्यवहार नहीं बदला। वह कृष्ण के सामने ही प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात करती थी।
विज्ञापन

परिवार देता था धमकी, घर छोड़ गई थी पत्नी

पत्नी की मां, चाचा, भाभी, मौसेरा भाई, फुफेरा भाई और मामा भी कृष्ण को जान से मारने की धमकी देते थे। पत्नी के प्रेमी ने कई बार कृष्ण को रास्ते में रोककर धमकी दी कि किसी को बताने पर जान से मार देंगे। 22 अप्रैल को कृष्ण ने पुलिस को शिकायत भी दी थी। इसी रात को पत्नी अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई। वहां लगे सीसीटीवी में भी वह अपने प्रेमी के साथ जाती दिखाई दी थी। उसके बाद कृष्ण ने 25 अप्रैल को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को ले गई थी पत्नी की सहेली

चांद सिंह ने बताया पत्नी की दोस्ती शहर की रहने वाली पिंकी से है। उसका घर आना जाना था। आरोप है कि पिंकी कृष्ण की बेटी को बिना बताए घर से ले गई। कृष्ण ने 27 अप्रैल को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस को दी थी। पुलिस ने पत्नी और उसकी बेटी की तलाश की तो वह बहालगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति के साथ मिली। इसके बाद पत्नी ने पुलिस को कहा था कि वह अपनी मर्जी से घर छोड़कर आई है। वह दोबारा वापस नहीं जाना चाहती। पुलिस ने यह जानकारी कृष्ण को भी दी थी।

पत्नी के खिलाफ किया था तलाक का केस

कृष्ण ने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक का केस डाल दिया था। इसके कुछ दिन बाद पत्नी ने अपनी सहेली पिंकी के माध्यम से उनके बेटे को बुलाकर उसके साथ बेटी को वापस घर भेज दिया था। इसके बाद सोमवार की शाम को पिंकी ने उनकी बहन कृष्णा के पास फोन कर उसके भाई कृष्ण की मौत की सूचना दी। वह परिजनों संग वहां पहुंचे तो कृष्ण बेड पर मृत पड़े थे। उसका शरीर नीला पड़ा हुआ था। वहां पर उसकी भतीजी-भतीजा, पिंकी और पुलिसकर्मी मौजूद थे।

वर्जन-

-शिक्षक का संदिग्ध हालत में शव मिला है। एफएसएल टीम बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं। भाई ने पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, शहर सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed