फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jatin and Chris won gold in kick boxing, Nitin got silver

Sonipat News: किक बॉक्सिंग में जतिन और क्रिस ने स्वर्ण, नितिन को मिला रजत

Tue, 12 May 2026 07:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 12 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Jatin and Chris won gold in kick boxing, Nitin got silver
फोटो: पदक जीतकर लौटे तीनों ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते कोच व अन्य। स्रोत: कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राज्य किक बॉक्सिंग की तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 10 मई तक फरीदाबाद के जेसी बोस विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें मेरठ रोड खेवड़ा स्थित महेंद्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम के 3 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने कोच सुधीर के नेतृत्व में पदक जीते हैं। कोच ने बताया कि नितिन चौहान ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, जतिन माजरा ने 80 से 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण व क्रिस आंतिल ने 90 से 95 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। अब ये तीनों खिलाड़ी 30 मई से 4 जून तक ओडिशा के भुवनेश्वर में होने वाली वाली राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसके अलावा जतिन माजरा व क्रिस आंतिल अगस्त में गुजरात में राष्ट्रपति सीनियर किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। जो खिलाड़ी वहां स्वर्ण पदक जीतेगा उसे सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed