फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jat, preparing, besiege Delhi, police-administration, created, strategy, stop, sonipat

जाट दिल्ली घेरने को तैयार, पुलिस-प्रशासन ने रोकने की बनाई रणनीति

Sun, 19 Mar 2017 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Sun, 19 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jat, preparing, besiege Delhi, police-administration, created, strategy, stop, sonipat
सोनीपत की पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों व अर्द्धसैनिक बलों की बैठक लेते आईजी नवदीप सिंह विर्क। - फोटो : sonipat
जिले में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दे रहे आंदोलनकारियों ने दिल्ली घेरने की तैयारी पूरी कर ली है। आंदोलनकारियों ने कहा कि अब बातचीत का रास्ता बंद हो चुका है। अब तो 20 मार्च को दिल्ली कूच के बाद ही आगे की रणनीति पर विचार होगा। आंदोलन में महिलाएं भी शामिल होंगी। वहीं, पुलिस-प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए रणनीति तैयार कर ली है। जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, वहीं मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर-ट्राली ले जाने पर पाबंदी लगा दी है। खुले में पेट्रोल व डीजल भी नहीं मिल सकेगा। साथ ही, सेना की चार टुकड़ी आ चुकी हैं, हालांकि प्रशासन ने 25 टुकड़ियों की मांग की है। वहीं अर्द्धसैनिक बलों व पुलिस की 43 कंपनियां तैनात की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


लाठ-जौली गांव में 49 दिनों से धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोग अब दो टूक फैसला करने को तैयार है। समिति के जिलाध्यक्ष आजाद लठवाल ने कहा कि सरकार से वार्ता के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। सरकार उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन की बागडोर युवाओं के हाथों में चली गई तो उनके बस में कुछ नहीं रहेगा। धरने पर बैठी महिलाओं ने जमकर नारेबाजी कर कहा कि वे हक पाने के लिए सरकार से टकराने को तैयार हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े प्रबंध, सेना ने संभाला मोर्चा
प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। प्रशासन ने सेना की 25 टुकड़ी मांगी हैं, जिनमें से चार यहां पहुंच गई हैं। वहीं, अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां पहुंच चुकी हैं और हरियाणा पुलिस की 13 कंपनियां अलग-अलग स्थानों पर तैनात की गई हैं। सीआरपीएफ की 13 कंपनी आई हुई हैं। इनमें एक महिला कंपनी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी नाके को नहीं करने दिया जाएगा पार : आईजी 
आईजी रोहतक रेंज नवदीप सिंह विर्क ने पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों की बैठक लेकर कहा कि किसी भी कीमत पर ट्रैक्टर-ट्रालियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन एकदम सतर्क है और किसी को भी कानून अपने हाथों में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जगह-जगह नाकेबंदी की जाएगी और किसी को भी इन नाकों को पार नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के पास आंसू गैस, वाटर कैनन, लाठी, रबड़ व प्लास्टिक की गोली उपलब्ध हैं। बल प्रयोग करने में किसी को कोई शक नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक व निजी संपत्ति का नुकसान भी सहन नहीं किया जाएगा। आईजी ने कहा कि वर्दी पहनने वाले की न तो को जात है और न ही कोई धर्म है। समाज का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी 
डीसी केएम पांडुरंग ने जिले में तत्काल प्रभाव से इंटरनेट सेवा बंद कर दी हैं। उपायुक्त के आदेश पर 2जी, 3जी, ऐज व जीपीआरएस, इंटरनेट सेवाओं को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

खुले में नहीं बिकेगा पेट्रोल-डीजल
डीसी ने 20 मार्च के संसद घेराव के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने को खुले में पेट्रोल व डीजल बेचने पर रोक लगा गई है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रालियों के मुख्य मार्ग पर आने के लिए पूर्ण मनाही है। केवल कृषि क्षेत्र में इनका प्रयोग किया जा सकेगा।


हाईवे, मूनक नहर और रेलवे लाइन पर कड़ी सुरक्षा 
प्रशासन ने हाईवे, मूनक नहर व रेलवे लाइन के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए हैं। यहां सेना के साथ पैरामिलिट्री और पुलिस की टुकड़ी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed