फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Jashn-e-Azadi celebrations will not be disturbed, police will keep an eye

Sonipat News: जश्न-ए-आजादी में नहीं डालने दिया जाएगा खलल, रहेगी पुलिस की नजर

Tue, 13 Aug 2024 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Jashn-e-Azadi celebrations will not be disturbed, police will keep an eye
सोनीपत के कुंडली स्थित होटल में जांच करती आईबी व सीआईडी की संयुक्त टीम। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। समारोह स्थल के सामने से वाहनों का रूट भी डायवर्ट किया गया है। जिले की निगरानी के लिए 33 डायल-112 व 16 पीसीआर गाड़ियों को तैनात किया गया है। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने के लिए नंबर भी जारी किए गए हैं। बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस दौरान सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन




कार्यक्रम स्थल पर निजी वाहनों के जाने पर रोक

समारोह स्थल पर निजी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। केवल फ्लैग लगी गाड़ी व सरकारी वाहन ही अंदर प्रवेश कर सकते हैं। समारोह में शामिल होने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सामान्य पार्किंग की व्यवस्था लघु सचिवालय परिसर में व जिला कारागार के बाहर खाली मैदान में बनाई गई है।
विज्ञापन




रूट किए गए हैं डायवर्ट, गंतव्य तक ऐसे पहुंचे

कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। जिन वाहन चालकों को सोनीपत शहर से गोहाना की तरफ जाना है, ऐसे वाहन चालक महलाना चौक से महलाना रोड, सेक्टर-23 होते हुए, गांव गढ़ी ब्राह्मणान से वापस गोहाना रोड पर आकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। इसी प्रकार से गोहाना की तरफ से सोनीपत आने वाले वाहन गोहाना रोड बाईपास से मुड़कर, जाहरी रेलवे फ्लाइओवर जटवाड़ा होते हुए सोनीपत व आगे अपने गंतव्य तक पहुंचे सकते हैं। इसके लिए क्षेत्र में 10 नाके स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ड्रोन हमले से सुरक्षा को लेकर पुलिस सजग

पुलिस ड्रोन हमले को लेकर भी अलर्ट पर है। पुलिस आयुक्त ने इसको लेकर स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दिलवाई है। वहीं ड्रोन को लेकर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कहीं कोई ड्रोन दिखाई देगा तो उस पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने की अनुमति नहीं दी गई।



पुलिस लगातार कर रही गश्त, संदिग्धों पर रख रहेगी नजर

पुलिस टीम संदिग्धों पर लगातार नजर रख रही है। इसके लिए रात्रि को विशेष गश्त अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों व बस्तियों में जाकर संदिग्धों की जांच कर रही है। किरायेदारों की पुलिस वेरिफिकेशन कराना आवश्यक है। ऐसा न करने पर पुलिस 188 के तहत मुकदमा भी दर्ज कर सकती है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, सीआईडी की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। होटलों के साथ ही धर्मशालाओं में भी जांच की जा रही है।




किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना इन नंबरों पर दें

पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी

शहर सोनीपत- 7419410532

सिविल लाइन सोनीपत 7419410533

सदर सोनीपत 7419410534

सेक्टर-27 थाना 7419410535

खरखौदा 7419410536

कुंडली 7419410537

राई 7419410538

बहालगढ़ 7419410539

मुरथल 7419410540

बड़ी औद्योगिक क्षेत्र 7419410541

गन्नौर 7419410542

मोहाना 7419410543

सिटी गोहाना 7419410544

सदर गोहाना 7419410545

बरोदा 7419410546



स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। लावारिस वस्तुओं को न छुए, यह विस्फोटक सामग्री भी हो सकती है। सतर्कता बरतते हुए डायल-112, कंट्रोल रूम नंबर 7419410578 पर या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। अगर कहीं काई संदिग्ध ड्रोन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को बताएं।

-सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed