फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Isolation ward of 100 beds in Civil Hospital, 5 Physicians will give duty for 24 hours

नागरिक अस्पताल में 100 बेड का किया आइसोलेशन वार्ड, 24 घंटे ड्यूटी देंगे 5 फिजिशियन

Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Isolation ward of 100 beds in Civil Hospital, 5 Physicians will give duty for 24 hours
सोनीपत। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को दोबारा 100 बेड का किया गया है। अब यहां से मेडिकल वार्ड को खत्म कर दिया गया है। वार्ड में 46 संक्रमित भर्ती हैं। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के इलाज के लिए हर फिजिशियन की ड्यूटी 24 घंटे की लगाई दी गई है। ड्यूटी के बाद चिकित्सकों को 24 घंटे का विश्राम दिया गया है। शुक्रवार को पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान ने वार्ड का निरीक्षण किया और चिकित्सकों को वार्ड में ऑक्सीजन व वेंटिलेटर चालू रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में इस साल कोरोना ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अप्रैल में अब तक 3432 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से आधे से ज्यादा तो बीते चार दिनों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता दिखाते हुए आइसोलेशन वार्ड को 50 से बढ़ाकर 100 बेड का कर दिया है। संक्रमितों के इलाज के लिए मेडिकल वार्ड को सर्जीकल वार्ड में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

इन चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी : कोरोना संक्रमितों की देखरेख के लिए फिजिशियन डॉ. योगेश गोयल, डॉ. सुशील जैन, डॉ. शैलेंद्र राणा, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. सीमा सिंह की ड्यूटी आइसोलेशन वार्ड में 24 घंटे की लगाई गई है। आइसोलेशन वार्ड में हर रोज एक फिजिशयन मरीजों का उपचार करेगा। इसके बाद चिकित्सक को 24 घंटे का विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को दोबारा 100 बेड तक बढ़ाया गया है। वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों के उपचार के लिए 24 घंटे ड्यूटी के लिए पांच फिजिशियन तैनात किए गए हैं। - डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed