{"_id":"66df06ea9f98a53b5500c54a","slug":"ishika-won-bronze-medal-in-boxing-competition-in-dubai-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124261-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इशिका ने दुबई में कांस्य पदक जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इशिका ने दुबई में कांस्य पदक जीता
Mon, 09 Sep 2024 08:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Sep 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी की मुक्केबाज ईशिका संयुक्त अरब अमीरात
सोनीपत/गोहाना। गांव खंदराई की मुक्केबाज इशिका ने एशियन जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। इशिका ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में आयोजित प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। बॉक्सिंग प्रतियोगिता 27 अगस्त से 10 सितंबर तक आयोजित की जा रही है।
प्रशिक्षक नवीन हुड्डा ने बताया कि मुक्केबाज इशिका 58 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए कांस्य पदक जीता है। इशिका के पदक जीतने से अकादमी व गांव में खुशी का माहौल है। वह करीब पांच साल से गोहाना स्थित जय बालाजी बॉक्सिंग अकादमी में बॉक्सिंग के गुर सीख रही है। पिता अमित कुमार ने बताया कि बेटी ने पदक जीतकर प्रदेश, जिले व गांव का नाम रोशन किया है।
उन्होंने बताया कि इशिका ने इससे पहले भी 2023 में राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इसी साल राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। दिल्ली में आयोजित 67वीं राष्ट्रीय कन्या बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक व उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। विजेता मुक्केबाज को अकादमी संस्थापक जितेंद्र हुड्डा, अनिल मोर, मंजीत, कुलदीप खासा, अजय पहलवान, विशाल, बलराम, सोमबीर फोगाट व रितेश ने बधाई दी।