फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Investigation continues into the case of drug cultivation found in two universities: Chief Minister

दो विवि में मिली नशे की खेती के मामले की जांच जारी : मुख्यमंत्री

Mon, 31 Mar 2025 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 31 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Investigation continues into the case of drug cultivation found in two universities: Chief Minister
सोनीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दो विश्वविद्यालय में अफीम की खेती किए जाने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। नशा किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में फूलों के बीच व रोहतक के सुपवा विवि में अफीम उगाने के मामले सामने आने पर कहा कि जांच कराई जा रही है। इस मामले में जिसकी भी संलिप्तता का पता लगेगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में छापा डालकर पुलिस ने अफीम के 400 पौधे बरामद किए थे। जिसमें विवि के माली संतलाल को रिमांड पर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर नशे पर प्रहार कर रही है। नशे के खिलाफ काम कर रहे हैं। नशामुक्ति व पुनर्वास के लिए गांव व वार्ड स्तर से लेकर राज्यस्तर तक मिशन टीमों का गठन किया जा चुका है। धाकड़ कार्यक्रम को महाविद्यालय, विश्वविद्यालय और शैक्षणिक संस्थाओं के स्तर पर शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed