फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Injustice is being done to leaders like me who take 36 fraternity along: Dr. Arvind Sharma

36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले मेरे जैसे नेताओं के साथ हो रहा अन्याय : डॉ. अरविंद शर्मा

Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Injustice is being done to leaders like me who take 36 fraternity along: Dr. Arvind Sharma
पत्रकारों से बातचीत करते रोहतक लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा। - फोटो : Sonipat
रोहतक लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मैं लंबे समय से राजनीति में हूं। आज तक आरोप-प्रत्यारोप या जाति-पाति की राजनीति नहीं की। भाजपा के राज में भाजपा के कट्टर समर्थकों व सभी 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले उन जैसे नेताओं के साथ अन्याय हो रहा है। ये बातें उन्होंने शुक्रवार की शाम को गोहाना नगर परिषद के पूर्व पार्षद भानु प्रकाश शर्मा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने रोहतक जिले के पहरावर गांव की 15 कनाल 3 मरले जमीन के विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि वह इसके लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। पहरावर गांव की पंचायती जमीन कैबिनेट के फैसले पर राज्यपाल की मुहर लगने के बाद गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्था को 33 साल की लीज पर दी गई। जिसके लिए संस्था को हर साल एक लाख रुपए देने थे। यह भुगतान किया भी गया, पर संस्था में ही प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने कहा कि सरकार अब विकास शुल्क के 8.50 करोड़ रुपये संस्था से मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि 4 साल पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वादा किया था कि जमीन गौड़ ब्राह्मण शिक्षा संस्था को दे दी जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा के यू-टर्न पर कहा कि जजपा को गठबंधन में 46 में से 4 ही सीटें दी गई हैं, जबकि बाकी की सीटों पर स्वयं भाजपा लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed