फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Information about bomb in Rajdhani Express, checking is being done in Sonipat

Haryana: बम की सूचना पर सोनीपत स्टेशन पर साढ़े चार घंटे रोकी गई जम्मूतवी राजधानी, सघन जांच के बाद की रवाना

Sat, 29 Jul 2023 02:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jul 2023 02:15 AM IST
सार

देर रात 12:05 मिनट पर रोहतक से पहुंचे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वाॅड टीम ने ट्रेन की जांच की। दिल्ली से रात 9.01 बजे राजधानी एक्सप्रेस चली थी, सोनीपत स्टेशन पर 9.35 पर रोकी गई थी। इसके बाद 1.59 पर ट्रेन को रवाना किया गया।

विज्ञापन
Information about bomb in Rajdhani Express, checking is being done in Sonipat
सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी की गई राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए चली राजधानी एक्सप्रेस (12425) में बम की सूचना पर उसे शुक्रवार रात 9:35 बजे सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों के साथ रोहतक से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वाॅड ने ट्रेन की गहन तलाशी शुरू की। देररात 1:59 बजे तक एक-एक बोगी की तलाशी की गई। स्टेशन पर ट्रेन को करीब साढ़े चार घंटे से तक रोका गया।


स्टेशन पर पहुंची पुलिस।


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात को 8:40 बजे चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस शुक्रवार रात 9:01 बजे नई दिल्ली से जम्मू तवी के लिए चली थी। इसी बीच रेलवे हेडक्वार्टर के कंट्रोल रूम में फोन पर किसी ने सूचना दी कि राजधानी एक्सप्रेस में बम है।

विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन के अंदर जांच करता डॉग स्क्वॉड।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में गाड़ी को रात 9:35 बजे सोनीपत स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर रोकने के बाद आरपीएफ व जीआरपी ने जांच अभियान शुरू किया। एसीपी नरसिंह, शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार, जीआरपी प्रभारी महाबीर सिंह व आरपीएफ थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रोहतक से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड आने के बाद यात्रियों को बोगी से नीचे उतारकर सघन जांच की गई।

ट्रेन से नीचे उतरने पर यात्री भी भयभीत नजर आए। रात 1:59 बजे तक ट्रेन में सघन जांच की गई। एक-एक कर बोगियों से यात्रियों को उतारकर चेकिंग की गई। इसके बाद 1:59 बजे ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed