फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   industrial area in Sonipat got gift of 1.85 crore fire station, MP Ramesh Kaushik inaugurated

Sonipat:बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को 1.85 करोड़ से बने दमकल केंद्र की मिली सौगात, सांसद रमेश कौशिक ने किया उद्घाटन

Mon, 05 Jun 2023 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Jun 2023 03:48 PM IST
सार

सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में किसी फैक्टरी में आग लगने पर दूसरे क्षेत्रों से दमकल गाडिय़ों को बुलाना पड़ता था। ऐसे में उद्योगपति व स्थानीय एसोसिएशन लंबे समय से दमकल केंद्र खोले जाने की मांग उठाई जा रही थी। सांसद रमेश कौशिक दमकल केंद्र का उद्घाटन करते हुए उसे उद्योगपतियों के लिए समर्पित कर दिया।

विज्ञापन
industrial area in Sonipat got gift of 1.85 crore fire station, MP Ramesh Kaushik inaugurated
सांसद रमेश कौशिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के सांसद रमेश कौशिक ने बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 1.85 करोड रुपये की लागत से नवनिर्मित दमकल केंद्र का उद्घाटन किया। दमकल केंद्र के उद्घाटन के साथ बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के दमकल केंद्र में एक दमकल गाड़ी के साथ स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई। दमकल केंद्र के चालू हो जाने से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को फायदा होगा। आग लगने की स्थिति में तुरंत काबू पा जा सकेगा। पहले बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में कोई दमकल गाड़ी उपलब्ध नहीं थी।

विज्ञापन


पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में किसी फैक्टरी में आग लगने पर दूसरे क्षेत्रों से दमकल गाडिय़ों को बुलाना पड़ता था। ऐसे में उद्योगपति व स्थानीय एसोसिएशन लंबे समय से दमकल केंद्र खोले जाने की मांग उठाई जा रही थी। सांसद रमेश कौशिक दमकल केंद्र का उद्घाटन करते हुए उसे उद्योगपतियों के लिए समर्पित कर दिया। दमकल केंद्र के उद्घाटन के बाद सांसद रमेश कौशिक व एसडीएम डॉ. अनुपमा मलिक ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर दमकल भवन के पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
विज्ञापन


बड़ी गांव के निकट 500 बेड का ट्रामा सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा
सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आने वाले समय प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र होगा। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में निर्मित रेल कोच नवीनीकरण फैक्टरी में वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे बनने शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही कंटेनर यार्ड भी बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। जीटी रोड पर स्थित अंतरराष्ट्रीय फल, सब्जी व बागवानी मंडी के निर्माण कार्य का 11 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल उद्घाटन करेंगे। मंडी पर 3500 करोड रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही जीटी रोड पर बड़ी गांव के निकट 500 बेड का ट्रामा सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed