{"_id":"62c336a1a46aa573432b8fe3","slug":"indian-wrestlers-selected-for-world-wrestling-championship-sonipat-news-rtk651427415","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय पहलवानों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय पहलवानों का हुआ चयन
विज्ञापन
साई सेंटर में आयोजित ट्रायल के बाद प्रतिभागी पहलवानों के साथ भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटली की राजधानी रोम में 25 से 31 जुलाई तक होने वाली अंडर-17 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सोनीपत के साई सेंटर में ट्रायल प्रक्रिया का आयोजित की गई। ट्रायल में हरियाणा के पहलवान छाए रहे। चैंपियनशिप के लिए चयनित 20 पहलवानों में से 10 पहलवान हरियाणा के रहने वाले हैं।
सोमवार को प्रदेश के 10 पहलवानों का चयन अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुआ। भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पुरुषों के ट्रायल सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई सेंटर में हुए, जिसमें प्रदेश के पहलवानों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय दल में जगह बनाई। ट्रायल प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण खुद मौजूद रहे। साई सेंटर में पहुंचने पर क्षेत्रीय निदेशक ललिता शर्मा ने सांसद बृजभूषण शरण का स्वागत किया। बृजभूषण शरण ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर ट्रायल का शुभारंभ किया। इस दौरान जयप्रकाश व प्रशिक्षक नरेंद्र मौजूद रहे।
फ्री स्टाइल वर्ग में इनका हुआ चयन
कर्नाटक के निंगाप्पा (45 किलो), राजस्थान के ललित कुमार (48 किलो), हरियाणा के अरविंद कुमार (51 किलो), एसएससीबी के वैभव पाटिल (55 किलो), तेलंगाना के निखिल यादव (60 किलो), हरियाणा के अंकित (65 किलो), हरियाणा के नरेंद्र (71 किलो), हरियाणा के सचिन मोर (80 किलो), हरियाणा के साहिल जागलान (92 किलो) व पंजाब के जसपूर्ण सिंह (110 किलो) शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रीको रोमन में इनका हुआ चयन
मध्यप्रदेश के नीरज (45 किलो), हरियाणा के रोनित शर्मा (48 किलो), दिल्ली के मनीष, (51 किलो), हरियाणा के सूरज (55 किलो), चंडीगढ़ के यशवीर मलिक (60 किलो), हरियाणा के मोहित (65 किलो), हरियाणा के आकाश पूनिया (71 किलो), यूपी के मोहित खोखर (80 किलो), दिल्ली के रमनदीप (92 किलो) व हरियाणा के अमन (110 किलो) शामिल हैं।

साई सेंटर में ट्रायल के दौरान भिड़ते पहलवान। संवाद- फोटो : Sonipat