फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India wrestling team could not participate in World Championship due to non-receipt of visa from Spain Embassy

Sports:स्पेन दूतावास से नहीं मिला वीजा, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में नहीं शामिल हो पाए भारत के 21 पहलवान

Mon, 17 Oct 2022 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 08:39 PM IST
सार

अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 21 पहलवान शामिल नहीं हो पाएंगे। स्पेन दूतावास से वीजा नहीं मिलने पर भारतीय कुश्ती दल को झटका लगा है। स्पेन में 17 से 23 अक्तूबर तक प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

विज्ञापन
India wrestling team could not participate in World Championship due to non-receipt of visa from Spain Embassy
विश्व चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पेन में आयोजित हो रही अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए चयनित 30 सदस्यीय भारतीय पहलवानों के दल में से 21 को स्पेन दूतावास ने वीजा नहीं दिया। जिसके चलते अब भारतीय दल के यह पहलवान 17 से 23 अक्तूबर तक आयोजित हो रही चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगे। भारतीय कुश्ती के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि इतना बड़ी संख्या में देश के पहलवान किसी बड़ी प्रतियोगिता से वंचित हो गए हैं।

विज्ञापन


स्पेन दूतावास ने तकनीकी कारणों को आधार बनाकर वीजा का आवेदन अस्वीकार कर दिया। भारतीय कुश्ती संघ ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इस मामले को विश्व कुश्ती संघ के सामने उठाने का निर्णय लिया है। स्पेन दूतावास के इस कदम से चयनित पहलवान भी मायूस हैं। भारतीय कुश्ती दल स्पेन में किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के आयोजन के लिए रोक लगाने की मांग करेगा।
विज्ञापन


भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र (साई), सोनीपत में ट्रायल के आधार पर अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 23 सितंबर को 30 पहलवान का चयन किया गया था। ग्रीको व महिला वर्ग में जहां सभी 20 भारवर्ग में हरियाणा के पहलवानों ने स्थान पक्का किया था, वहीं फ्री स्टाइल वर्ग में भी 10 में से 7 प्रदेश के ही पहलवान चयनित हुए थे। 30 पहलवानों में से 27 हरियाणा से चुने गए थे। अब महज नौ पहलवान ही जा सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन दूतावास ने तकनीकी कारणों से वीजा देने से किया इनकार
भारतीय कुश्ती संघ के सचिव विनोद तोमर ने बताया कि उन्होंने 4 अक्तूबर को वीजा के लिए आवेदन कर दिया था। अब चैंपियनशिप शुरू होने वाले दिन स्पेन दूतावास ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर 21 पहलवानों का आवेदन रद्द कर दिया है। ऐसे में भारतीय दल को झटका लगा है। 

प्रतियोगिता के लिए इन पहलवानों का हुआ था चयन 
ग्रीको रोमन में पानीपत के ललित (55), झज्जर के सुमित (60), हरियाणा के विनय (63), सोनीपत के आशु (67), झज्जर के विकास (72), सोनीपत के साजन (77), सोनीपत के रोहित दहिया (82), सोनीपत के सुनील (87), पानीपत के नितेश (97) और रोहतक के प्रवेश (130) का चयन हुआ था। वहीं फ्री स्टाइल वर्ग वर्ग में झज्जर के अमन (57 किग्रा.), सोनीपत के आकाश दहिया (61), फतेहाबाद के अनुज (65), रोहतक के प्रविंद्र (70) पानीपत के सागर जागलान (74), हिसार के चंद्रमोहन (79), उत्तर प्रदेश के जोंटी (86), हिसार के प्रवीन (92), पंजाब के साहिल (97) और दिल्ली के अनिरुद्ध (125) का चयन हुआ था। महिला वर्ग में हिसार की अंकुश (50), हिसार की अंतिम (53), रोहतक की आरती (55), रोहतक की सीतो (57), रोहतक की मानसी (59) रोहतक की शेफाली (62), भिवानी की भतेरी (65), फतेहाबाद की आरजू (68), रोहतक की रितिका (72) और रोहतक की प्रियंका (76) को देश का प्रतिनिधित्व करना था। 

यह नौ पहलवान जा सके स्पेन 
ग्रीको रोमन वर्ग में सुमित (60), आशु (67), विकास (72), साजन (77), सोनीपत के सुनील (87), नितेश (97), महिला वर्ग में अंकुश (50) व मानसी (59) तथा फ्रीस्टाइल के अमन (57) ही स्पेन जा सके हैं। 


भारतीय कुश्ती संघ स्पेन दूतावास के नकारात्मक रवैये को लेकर विश्व कुश्ती संघ को लिखित में शिकायत करेगा। पहली बार भारतीय कुश्ती दल के 21 पहलवान किसी बड़ी चैंपियनशिप से वंचित रह गए हैं। विश्व कुश्ती संघ को शिकायत की जाएगी कि भविष्य में स्पेन में किसी भी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन न किया जाए। -बृजभूषण शरण सिंह, सांसद एवं अध्यक्ष भारतीय कुश्ती संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed