फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the name of cashing the credit card points, the teacher took the fraud, withdrew 74 thousand rupees from the account

क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट कैश कराने के नाम पर शिक्षक को लिया झांसे में, खाते से 74 हजार रुपये निकाले

Sun, 27 Mar 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
In the name of cashing the credit card points, the teacher took the fraud, withdrew 74 thousand rupees from the account
जैन गली में रहने वाले शिक्षक को क्रेडिट कार्ड के नौ हजार प्वाइंट कैश कराने का झांसा देकर उनके खाते से करीब 74 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जैन गली निवासी हरीश ने पुलिस को बताया कि वह सरकारी स्कूल में शिक्षक है। उनके पास 23 मार्च को एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एचडीएफसी बैंक से बोल रहा है। उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 9 हजार रिवॉर्ड प्वाइंट का ऑफर है। अगर आप उसे कैश कराना चाहते हो तो आपके पास एक ओटीपी आया है, उसे बताना होगा। हरीश का कहना है कि उसने कॉल करने वाले को ओटीपी बता दिया। उसके बाद एक अन्य ओटीपी आया तो उन्होंने उसे वह भी बता दिया। ओटीपी बताते ही उनके क्रेडिट कार्ड से पैसे निकलने के दो मैसेज (संदेश) आए। पहले मैसेज में 23735 व दूसरे में 50623 रुपये कटने की जानकारी थी। उसके क्रेडिट कार्ड से कुल 74 हजार 359 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर की डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed