फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the case of the death of a married woman, family members reached the police station and demanded arrest.

Sonipat News: विवाहिता की मौत के मामले में परिजनों ने थाना पहुंच की गिरफ्तारी की मांग

Sun, 25 Aug 2024 04:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of a married woman, family members reached the police station and demanded arrest.
खरखौदा। विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में शनिवार को मनीषा के मायका पक्ष के लोग एकत्रित होकर थाना पहुंचे। परिजनों ने मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

सांपला मार्ग पर रहने वाली विवाहिता मनीषा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उनके भाई ने ससुराल पक्ष पर उनकी बहन मनीषा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। मनीष ने पुलिस को बताया था कि शादी के बाद से ही ससुराल में उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा था। अब उनकी बहन की हत्या कर दी, जबकि उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी कि मनीषा ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मृतका के आरोपी पति मोहित को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया। वहीं मनीषा के परिजन ग्रामीणों के साथ खरखौदा थाना पहुंचे। उन्होंने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed